फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा: सीएम खट्टर के सामने चुनाव लड़ने जा रहे तेज बहादुर के बारे में जानें सब कुछ

Thu, 03 Oct 2019 01:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Tej Bahadur vs Manohar Lal Khattar on Karnal Seat
तेज प्रताप यादव अपने पत्नी और बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने चुनाव लड़ने जा रहा हैं। बता दें कि इससे पहले वह लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के सामने वाराणसी सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने पहुंचे थे। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने उनका नामांकन रद्द कर दिया था। जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे। लेकिन अब उन्होंने सीएम खट्टर के सामने ताल ठोक दी है। जानिए उनके बारे में सबकुछ...

 
haryana assembly elections 2019, Tej Bahadur vs Manohar Lal Khattar on Karnal Seat
तेज बहादुर यादव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में महेंद्रगढ़ के राताकलां गांव के रहने वाले तेज बहादुर सिंह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से है। उनके पिता शेर सिंह बताते हैं कि उनके पिता ईश्वर सिंह सुभाष चंद्र बोस के साथ रहते थे। हरियाणा सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित कर रखा है। शेर सिंह के पांच बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा सुभाष चंद गुजरात पुलिस में है। दूसरा बेटा कृष्ण दीप किसान है। तीसरे नंबर पर भीम सिंह है, जो बीएसएफ में है। वहीं चौथे स्थान नंबर का बेटा हनुमान है जो खेती करता है। सबसे छोटे हैं तेज बहादुर।

haryana assembly elections 2019, Tej Bahadur vs Manohar Lal Khattar on Karnal Seat
फौजी तेज बहादुर यादव
तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला रेवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। तेज बहादुर का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पिछले साल उसकी मौत हो गई। तेज बहादुर के पिता शेर सिंह के पास 17 एकड़ जमीन है। वे परंपरागत तरीके से उस पर खेती कर रहे हैं। तेज बहादुर के बारे में शेर सिंह बताते हैं कि वह अपने दादा की तरह शुरूआत से अधिकारों की बात करता था। इसी सोच के चलते उसने खराब खाने की बात उठाई और बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Tej Bahadur vs Manohar Lal Khattar on Karnal Seat
tej bahadur yadav - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी तेज बहादुर को बीएसएफ कई बार दंडित कर चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट में पेश किए गए एक हलफनामे यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि वह कई बार अनुशासनहीनता कर चुका है। तेज बहादुर को एक बार बिना इजाजत 13 दिन की छुट्टी जाने पर दंड मिला। 28 अगस्त, 2007 में नशा करने कि लिए दंडित किया गया। 31 मार्च, 2010 को वरिष्ठ अफसरों को धमकी देने के आरोप में 89 दिनों के लिए कोर्ट मार्शल हुआ।
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Tej Bahadur vs Manohar Lal Khattar on Karnal Seat
सीएम मनोहर लाल को टक्कर देंगे तेज बहादुर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। गुरुवार को जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी ने अपने 30 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबकी नजर बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी पर है, क्योंकि तेज बहादुर को जेजेपी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल से चुनावी मैदान में उतारा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed