फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कंमाडो संग बुलेट पर सवार हुए सीएम मनोहर लाल, तो हर कोई रह गया हैरान, देखें तस्वीरें

Mon, 27 Jan 2020 02:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal in different style on republic day 2020
सीएम मनोहर लाल

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अलग अंदाज में दिखे। जींद में ध्वजारोहण के बाद सीएम मनोहर लाल ने बुलेट की सवारी की। सीएम का यह अलग अंदाज देख सभी लोगों ने जमकर उनके स्वागत में तालियां बजाई। बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने जींद के एकलव्य स्टेडियम में तिरंगा फराया और इसके बाद परेड की सलामी ली। परेड के दौरान हरियाणा पुलिस के जवान डेयर डेविल शो कर रहे थे। इसी दौरान सीएम मनोहर लाल बुलेट पर कमांडो के पीछे बैठ गए और ग्राउंड का चक्कर लगाया। जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया।

Haryana CM Manohar Lal in different style on republic day 2020
सीएम मनोहर लाल ने की बुलेट की सवारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जींद में आयोजित गणतंत्र दिवस में समारोह में ध्वजारोहण किया। यहां मुख्यमंत्री ने गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और वहां देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम पहुंचे और यहां पर ध्वजारोहण किया। 

Haryana CM Manohar Lal in different style on republic day 2020
सीएम मनोहर लाल ने की बुलेट की सवारी

इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और भारत माता के जयकारों से अपना संबोधन शुरू किया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 26 जनवरी कोई तारीख नहीं बल्कि इतिहास है। गणतंत्र का मतलब लोकतांत्रिक व्यवस्था से है। संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है। इसमें समानता, विचारों की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal in different style on republic day 2020
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

पिछले सात दशकों में देश ने सराहनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। नागरकिता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक कानून इसमें शामिल हैं। सीएम ने कहा कि ये निर्णय बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि देने का है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal in different style on republic day 2020
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि हरियाणा ने 5 सालों के प्रयत्न से लिंगानुपात में सुधार हुआ है। अब एक हजार पुरुषों में 923 महिलाएं हैं। महिला थाने खोलकर प्रदेश की महिलाओं को सम्मान दिया है। हमने प्रदेश को पढ़ी लिखी पंचायतें दी है, जिससे गांवों का विकास हुआ है। उधर, करनाल अनाज मंडी में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed