{"_id":"5be65815bdec2269b5183afb","slug":"indian-army-paratrooper-hardeep-singh-postmartum-report-revealed-truth-of-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम: 'इतनी भयानक मौत नहीं देखी, टूट गई थी पैराजंपर हरदीप सिंह के शरीर की कई हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम: 'इतनी भयानक मौत नहीं देखी, टूट गई थी पैराजंपर हरदीप सिंह के शरीर की कई हड्डियां
Sat, 10 Nov 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/पटियाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साढ़े 11 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने वाले जवान हरदीप सिंह का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भयानक मौत के निशान देखकर हैरान हैं। रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जानिए।
2 of 6
हरदीप सिंह
दरअसल, पैराजंपर हरदीप ( 26) की मौत की वजह उनके सिर में गहरी चोट लगना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है। उनके शरीर में और भी कई जगह चोटें लगी थी। इसकी वजह उनका 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरना है। उनका पैराशूट नहीं खुला था। परिजन उनका शव गुरुवार देर रात पटियाला ले गए।
3 of 6
हरदीप सिंह
11वीं पैरा रेजिमेंट के होनहार पैराजंपर हरदीप ( 26) पटियाला के सबाना तहसील के गांव समंडी मलिक के रहने वाले थे। उनके पैराशूट की साइड की डोरियां (रस्सी) उनके एक हाथ में फंसी मिली। माना जा रहा है कि ये रस्सियां खुलने की बजाय आपस में उलझ गईं। इसी कारण से पैराशूट नहीं खुला। यही उनकी मौत की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरदीप सिंह
हरदीप मलपुरा के पैराड्रोपिंग जोन में पैराजंपिंग कर रहे थे। गुरुवार दोपहर को उन्होंने जहाज एएन-32 से छलांग लगाई थी। हरदीप फ्री फॉल का अभ्यास कर रहे थे। पहले भी कई बार जंप लगा चुके थे। कभी कोई परेशानी नहीं हुई। इस बार वक्त खराब था जो पैराशूट नहीं खुला। हरदीप ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण सिर में चोट लगी।
विज्ञापन
5 of 6
हरदीप सिंह
फ्लाइंग बर्ड का मिला था तमगा
हरदीप शांत स्वभाव के थे। पैराजंपिंग में बेहद गंभीर थे। इसकी बारीकियों को भी बखूबी समझते थे। वह 20 से अधिक जंप लगा चुके थे। इस कारण उन्हें फ्लाइंग बर्ड का तमगा भी मिल चुका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।