{"_id":"5be55546bdec226949007b40","slug":"t20-women-s-world-cup-team-india-captain-harmanpreet-kaur-untold-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कपः मिलिए, टीम इंडिया की लेडी 'रन मशीन', 171 रन बनाकर कायम किए थे 8 रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 वर्ल्ड कपः मिलिए, टीम इंडिया की लेडी 'रन मशीन', 171 रन बनाकर कायम किए थे 8 रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिए, टीम इंडिया की लेडी 'रन मशीन' से, इन्होंने 171 रन बनाकर दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा था और 8 नए रिकॉर्ड कायम कर दिए थे, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
हरमनप्रीत कौर
हम बात कर रहे हैं पिता के सपने को जी कर स्टार बनने वाली टीम इंडिया की कैप्टन हरमनप्रीत कौर की, जो अपनी बिग्रेड के साथ वर्ल्ड कप जीतने मैदान में उतरी हैं। वर्ल्ड कप 2017 में हरमन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि, पुरुष क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली।
हरमनप्रीत कौर
हरमन भारतीय टी20 टीम की कप्तान हैं
28 वर्षीय हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को टीम इंडिया का हिस्सा बनीं। इसी दिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला। 13 अगस्त 2014 को हरमन ने इंगलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरमनप्रीत ने 31 गेंदों पर 46 रन जड़े थे। 2016 में ही हरमनप्रीत कौर को भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंप दी गई।

लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी हरमन
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 49 वनडे इंटरनेशनल और 53 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। हरमन को साथ खेलने के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं तो लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। अब वो लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उस माहौल में अपशब्द कहना आम बात थी। लड़के खेलते-खेलते कई तरह के अपशब्द कहते थे, जो किसी के लिए सुनना आसान न हो।

इंटरनेशनल वूमेन डे के दिन जन्मीं थी हरमन
हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ। हरमन ने अपनी प्राइमरी एजूकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।