{"_id":"609555358ebc3e8d927d5291","slug":"indian-railways-has-cancelled-many-trains-from-may-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: रेलवे ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र व जम्मू समेत कई राज्यों की ट्रेनें की रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट: रेलवे ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र व जम्मू समेत कई राज्यों की ट्रेनें की रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 May 2021 08:41 PM IST
सार
डीआरएम ने बताया कि अमृतसर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली दो जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। जम्मूतवी से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला, ऋषिकेश और श्री हजूर साहिब (नांदेड) जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना ने ट्रेनों के पहियों पर लगाया ब्रेक
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यात्रियों को अब कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट देखकर ही टिकट दी जाएगी। ट्रेनों के जरिये पंजाब आने वाले यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड टेस्ट करवाएगी। वहीं अमृतसर से दो जोड़ी, जम्मूतवी से तीन जोड़ी, माता वैष्णो देवी कटरा से छह जोड़ी और फिरोजपुर से एक जोड़ी ट्रेन को रद्द किया गया है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने दी है।
2 of 5
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
डीआरएम ने बताया कि अमृतसर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली दो जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। जम्मूतवी से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला, ऋषिकेश और श्री हजूर साहिब (नांदेड) जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। माता वैष्णो देवी कटरा से छह जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें तीन नई दिल्ली और अन्य तीन ऋषिकेश, अहमदाबाद और आंबेडकर नगर जाती थीं।
3 of 5
ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
फिरोजपुर कैंट से मोहाली जाने वाली ट्रेन को भी रद्द किया गया है। अगले आदेश तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। जैसे ही स्थिति में सुधार आएगा, इनको तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। वहीं पठानकोट से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर रेल डिवीजन ने विभिन्न राज्यों से कटरा और जम्मूतवी जाने वाली ‘वंदे भारत’ समेत कई ट्रेनों (अप-डाउन) को 9 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। डिवीजन से आदेश मिलने के बाद इन ट्रेनों की रिजर्वेशन भी बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
जानकारी के अनुसार कटरा से आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा सुपरफास्ट (02920) को 10 मई से रद्द किया गया है। इसके अलावा, श्री नांदेड साहिब से जम्मूतवी-नांदेड साहिब एक्सप्रेस (02751) को 9 मई से रद्द रखा जाएगा। जम्मूतवी से नांदेड साहिब (02752) को 10 मई से बंद रखा जाएगा। ऋषिकेश-जम्मूतवी के बीच चलने वाली (04605) ट्रेन को 9 मई, जबकि जम्मूतवी से ऋषिकेश जाने वाली (04606) को 10 मई से रद्द किया है। इसके अलावा कटरा-दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली श्री शक्ति एसी स्पेशल (02462-02461) को 10 मई से आगामी आदेश तक रद्द किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कटरा-ऋषिकेश-कटरा (04409 और 04410) हेमकुंट एक्सप्रेस 9 मई से रद्द रहेगी। नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली (022439 और 022440) वंदे भारत एक्सप्रेस 9 मई से रद्द रहेगी। अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन (09415-09517) 9 मई से स्थगित की गई है। आंबेडकर नगर-कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन (02919) मालवा सुपरफास्ट 9 मई से रद्द की गई है। दिल्ली-जम्मूतवी-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (02265 और 0266) 9 मई से स्थगित की है। नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली (02445 और 02246) उत्तर संपर्क क्रांति को भी 9 मई से अगले आदेश तक रद्द है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।