फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः भारी से भारी वजन उठा सकते हैं, चकमा देने में माहिर हैं पाकिस्तान के 'उड़ते जासूस'

Wed, 15 Jan 2020 01:57 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर(फिरोजपुर)
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर(फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jan 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Indo Pak Border Near Villagers told Qualities of Pakistani Drone
फाइल फोटो
पिछले कुछ समय से पंजाब में सरहद के आसपास पाकिस्तान के 'उड़ते जासूस' मंडराते नजर आ रहे हैं। इनके बारे में जब ग्रामीणों से बात की गई तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए।
Indo Pak Border Near Villagers told Qualities of Pakistani Drone
फाइल फोटो
ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी ड्रोनों में स्पेशल फोकस लाइटें लगी होती हैं। पाकिस्तान के गांव हाकू वाड़ा और भिखीविंड की तरफ से जब ड्रोन उड़ान भरते हैं तो इनमें लगी लाइटें जबरदस्त चमकती हैं। ये ड्रोन के आसमान में काफी ऊंचाई पर जाने पर भी दिखाई देती हैं। उक्त ड्रोन हेरोइन की तस्करी के लिए स्पेशल तैयार किए गए हैं, जो भारी भरकम वजन उठाकर उड़ान भर लेते हैं।
Indo Pak Border Near Villagers told Qualities of Pakistani Drone
फाइल फोटो
ग्रामीणों ने बताया कि सरहदी इलाके में खेती क्षेत्र के अलावा सतलुज दरिया का क्षेत्र बहुत बड़ा है। कहीं भी कोई चीज फेंक दें तो उसे आसानी से तलाशा नहीं जा सकता है। लेकिन उसे वही लोग तलाश पाते हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क करके माल मंगवाया होता है। पाक तस्करों को हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी है। भारतीय तस्कर जिस भी जगह पर हेरोइन मंगवाने की बात करते हैं, पाक तस्कर वहीं भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indo Pak Border Near Villagers told Qualities of Pakistani Drone
फाइल फोटो
ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय तस्कर ही पाकिस्तानी सिम कार्ड के माध्यम से वहां के तस्करों को हेरोइन मंगवाने की जगह के बारे में सूचित करते हैं। कई भारतीय तस्करों के पास पाकिस्तानी मोबाइल सिम कार्ड हैं। बीएसएफ के जवानों ने कई तस्करों से पाक सिम कार्ड बरामद भी किए हैं। हालांकि अब तक ड्रोन से गिराते हुए कोई चीज बीएसएफ व पुलिस ने नहीं देखी है और न ही मिली है, लेकिन पाक ड्रोन मंडराते हुए जरूर देखे गए हैं।
विज्ञापन
Indo Pak Border Near Villagers told Qualities of Pakistani Drone
तलाशी अभियान चलाते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को फिर से हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव टिंडी वाला और तरनतारन स्थित बीएसएफ की बीओपी गजल के पास पाक ड्रोन मंडराते देखे गए। कुछ दिन पहले ही ड्रोन के जरिए हथियार पाक से आए थे और सुरक्षा एजेंसियों को तरनतारन से पाक ड्रोन भी बरामद हुए थे। ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार मंगवाने वाले आरोपी भी पकड़े गए थे, जिन्होंने पुलिस के समक्ष ड्रोन के जरिए पाक से हेरोइन व हथियार मंगवाने की बात स्वीकार की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed