{"_id":"56e46fae4f1c1ba9798b461f","slug":"kapil-kamboj-yamunanagar-son-kapil-kamboj-germany-mp-kapil-kamboj-yamunanagar-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का बेटा बना जर्मनी का सांसद, बूढ़ी मां खुशी से झूमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का बेटा बना जर्मनी का सांसद, बूढ़ी मां खुशी से झूमी
Sun, 13 Mar 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जर्मनी में कपिल कांबोज, अपने पिता, भाईयों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुनानगर जिले के गांव अलाहर में पले-बढे़ कपिल कांबोज जर्मनी के सासंद चुने गए। खबर मिलते ही बूढ़ी मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। इसकी खुशी अलाहर में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों के चेहरे पर साफ नजर आती है। उन्हें खुशी इस बात की है रादौर खंड का छोटा सा गांव अब जर्मनी के सांसद के गांव के रूप मे भी जाना जाएगा।
हरियाणा का बेटा बना जर्मनी का सांसद, बूढ़ी मां खुशी से झूमी
2 of 5
अलाहर गांव में कपिल के चचेरे भाई को मुंह मीठा करवाते गांव के सरपंच, साथ में कांबोज परिवार की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
कपिल के सांसद बनने का पता चलने पर गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने घर आकर बधाईयां दीं। कांबोज परिवार ने भी उनका मुंह मीठा करवाया। परिवार व गांव के लोग अब कपिल के गांव में आने का इंतजार कर रहे हैं। जर्मनी की सरकार व वहां की राजनीति को लेकर अब तक इस परिवार को कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन अब उनमें इसे जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।
कपिल के पैतृक गांव अलाहर में जश्न का माहौल
3 of 5
अलाहर गांव में कपिल कांबोज की दादी प्रभी देवी फोन पर अपने बेटे व पोते को बधाई देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अलाहर गांव में राजकुमार की बूढ़ी मां को परिजनों ने जब यह खुशखबरी सुनाई तो उसकी बूढ़ी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने फोन पर अपने बेटे व पोते को इसकी बधाई दी। चुनाव में एफडीपी पार्टी के उम्मीदवार कपिल कांबोज का मुकाबला सीडीयू पार्टी के उम्मीदवार से हुआ था। जर्मनी में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। फ्रैंक फोर्ट में भी भारतवंशी काफी तादात में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जर्मनी की फ्रैंक फोर्ट कैस्टल बाग सीट से एफडीपी पार्टी की ओर से सांसद चुने गए कपिल कांबोज।
- फोटो : अमर उजाला
रादौर खंड के अलाहर गांव के राजकुमार कांबोज जर्मनी के फ्रैंकफ्रट में संत निरंकारी मिशन के मुखिया हैं। उनके 30 साल के बेटे कपिल कांबोज ने मार्च 2016 में फ्रैंकफ्रट कैसल बाग सीट से एफडीपी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था। जर्मनी में इस पार्टी ने केवल यही सीट जीती है। जर्मनी में रहने वाले भारतीय कपिल कांबोज व उनके परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा का बेटा बना जर्मनी का सांसद, बूढ़ी मां खुशी से झूमी
5 of 5
अलाहर गांव में कपिल कांबोज की दादी प्रभी देवी फोन पर अपने बेटे व पोते को बधाई देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
कपिल के दोनों भाई व उनका परिवार भी जर्मनी में है। कपिल ने कुछ सालों तक जर्मनी में अपना बिजनेस किया। करीब तीन माह पहले ही उन्होंने एफडीपी पार्टी ज्वाइन की थी। कपिल को एक भाई जर्मन पुलिस में है। अलाहर गांव में राजकुमार के दो भाई हरी सिंह, हरी श्याम व उनका परिवार रहता है। यह परिवार अब कपिल के गांव आने का इंतजार कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।