{"_id":"600aff08cab59209604a4f21","slug":"last-rites-of-havildar-nirmal-singh-performed-at-his-native-place-in-ambala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की शहादत पर मां ने जो कहा, वो सबको पढ़ना चाहिए, गांव में पसरा मातम, किसी भी घर में नहीं जला चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शहादत पर मां ने जो कहा, वो सबको पढ़ना चाहिए, गांव में पसरा मातम, किसी भी घर में नहीं जला चूल्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तिरंगे में लिपटा शहीद हवलदार निर्मल सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव की सीमा में पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। भारत माता के इस वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए कोई घर की छत पर खड़ा था तो कोई दीवारों पर। गर्व और गम में डूबे गांव जनसूई में इतना जनसैलाब उमड़ गया कि गांव की गलियां ही छोटी पड़ गई।
2 of 7
पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सेना के काफिले में पहुंचे पार्थिव शरीर पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करनी शुरू कर दी। बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर मां हरभजन कौर कलेजे पर हाथ मारते हुए बोलीं, बेटा तेरी शहादत पर मुझे गर्व है। हर मां को रब तेरे जैसा लाल दे। पत्नी गुरविंद्र कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। मां- दादी और पड़दादी सभी को रोता देख तीन साल का वंशदीप भी बिलख पड़ा। छह साल की बेटी मंदीप कौर भी मां के पास बैठी रोये जा रही थी।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शहीद निर्मल सिंह को आखिरी सलाम और दर्शन के लिए गांव के प्रवेश द्वार, गांव की पुलिया और यहां तक की गांव के बस अड्डे तक पर भीड़ लगी थी। गांव में शायद ही किसी के घर चूल्हा जला हो, क्योंकि सुबह 11 बजे से ही हर ग्रामीण बेटे के इंतजार में सड़क पर खड़ा हो गया था और शाम पांच बजे तक हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीद के अंतिम दर्शन को छत पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दो किलोमीटर पहले ही पलके बिछाए खड़े रहे युवा
पुंछ से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहीद निर्मल सिंह का शव वायु स्टेशन अंबाला छावनी लाया गया। यहां से आर्मी के वाहन के माध्यम से पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाया गया। जनसूई मोड़ पर दो किलोमीटर पहले ही गांव और आसपास के युवा तिरंगा हाथ में लेकर पलके बिछाए शहीद निर्मल का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद के अंतिम दर्शन को छत पर खड़ीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही निर्मल सिंह के शव को लेकर सेना पहुंची तो यहां हिंदुस्तान जिंदाबाद, जब तक सूरज-चांद रहेगा, निर्मल तेरा नाम रहेगा, के नारे गूंजने लगे। इसके बाद युवाओं का यह काफिला मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को लेकर गांव में सेना के साथ पहुंचा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।