फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविकिशन ने दी जन्मदिन की बधाई तो किरण खेर भी रह गईं हैरान, ट्वीट कर बतानी पड़ी ये बात

Wed, 15 Jan 2020 04:15 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jan 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
MP Kirron Kher give the Information about her birthday on social media
रविकिशन ने किरण खेर को दी जन्मदिन की बधाई। - फोटो : twitter

ट्विटर पर मंगलवार को एक रोचक वाकया हुआ। जन्मदिन न होते हुए भी पूरे दिन सांसद किरण खेर को बधाइयां मिलती रहीं। एक सांसद के अलावा अन्य शहरों से लोग किरण खेर को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और लंबी उम्र की शुभकामनाएं देने लगे। जब लोग रुके नहीं तो किरण खेर को ट्वीट कर बताना पड़ा कि उनका जन्मदिन जून में आता है, न कि जनवरी में।

MP Kirron Kher give the Information about her birthday on social media
किरण खेर ने किया ट्वीट। - फोटो : twitter

दरअसल, मंगलवार सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सांसद खेर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक फोटो अपलोड कर दी। इसमें सांसद खेर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रवि किशन की तस्वीर थी। फोटो पर लिखा था कि अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

MP Kirron Kher give the Information about her birthday on social media
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर।

रवि किशन के इस ट्वीट के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग किरण खेर को ट्विटर पर टैग कर बधाई देने लगे। लगातार लोगों के संदेश आते देख किरण खेर भी हैरान हुईं। लोगों के संदेश आने नहीं रुके तो सुबह साढ़े 11 बजे उन्हें ट्वीट करना पड़ा। रवि किशन के ट्वीट को री-ट्वीट कर उन्होंने कहा कि आपका शुक्रिया लेकिन एक बार फिर से 14 जून को जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी पड़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Kirron Kher give the Information about her birthday on social media
किरण खेर (फाइल फोटो)

खेर ने कहा कि आज के इस शुभकामनाओं को मकर संक्रांति की शुभकामना के तौर पर ले रही हूं। इसके साथ ही खेर ने रवि किशन को भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। रवि किशन ने भी किरण खेर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि वह 14 जून को जरूर उन्हें जन्मदिन की बधाई देंगे।

विज्ञापन
MP Kirron Kher give the Information about her birthday on social media
किरण खेर, सांसद - फोटो : फाइल फोटो
लोगों ने कहा- मैडम, हमारी शुभकामनाओं को एडवांस बधाई के तौर पर ले लें
किरण खेर के ट्वीट के बाद भी लोगों ने उन्हें बधाई देना बंद नहीं किया। उन्हें व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी बधाई संदेश आने लगे। कई लोगों ने कहा कि वह जन्मदिन की बधाई दे चुके हैं। उनकी शुभकामनाओं को एडवांस बधाई के तौर पर ले सकती हैं। रवि किशन का ट्वीट वायरल हो चुका था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed