फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 घंटे में चंगा हुआ बाहुबली : पंजाब में जिनसे परेशान था अंसारी, बांदा जेल पहुंचते ही खत्म हुईं वो बीमारी

Thu, 08 Apr 2021 02:18 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari found healthy in Uttar Pradesh medical report
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल पहुंचते ही बाहुबली मुख्तार अंसारी की सारी दिक्कतें खत्म हो गईं। जो बीमारियां उसे पंजाब की रोपड़ जेल में परेशान कर रही थीं उत्तर प्रदेश सरकार की मेडिकल जांच में वह सब कुछ ठीक निकला। शुगर से लेकर स्लिप डिस्क और हार्ट संबंधी बीमारियों का परीक्षण करने के बाद अंसारी को चुस्त-दुरुस्त माना गया। कुल मिलाकर पंजाब मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट यूपी जाते ही धराशयी हो गई।

Mukhtar Ansari found healthy in Uttar Pradesh medical report
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब मेडिकल बोर्ड की मेडिकल रिपोर्ट में नौ से अधिक गंभीर बीमारियां मुख्तार अंसारी को बताई गईं थीं। रोपड़ से बांदा जेल तक लगभग 15 घंटे के सफर के बाद हुए अंसारी के चिकित्सकीय परीक्षण में उसे किसी भी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी नहीं होने की पुष्टि हुई है। यूपी में हुए चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट में मुख्तार को पूरी तरह से फिट बताया गया है।

Mukhtar Ansari found healthy in Uttar Pradesh medical report
मुख्तार अंसारी। - फोटो : ANI

जबकि पंजाब मेडिकल बोर्ड के द्वारा अक्तूबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई मेडिकल रिपोर्ट में मुख्तार को कई गंभीर बीमारियां होने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि मुख्तार अंसारी को स्लिप डिस्क, डायबिटीज और डिप्रेशन सहित कई गंभीर बीमारियां हैं, लिहाजा उसे तीन महीने के बेड रेस्ट पर रखा जाना आवश्यक है। रोपड़ जेल के अधिकारी अब इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक मुख्तार का चिकित्सकीय परीक्षण नियम के अनुसार कराया गया था। यह एक सतत प्रक्रिया के तहत किया गया। मेडिकल बोर्ड की नीयत पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari found healthy in Uttar Pradesh medical report
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोविड- 19 टेस्ट पर भी संशय
उत्तर प्रदेश की बांदा रवानगी से पहले मुख्तार के हुए कोरोना टेस्ट पर भी अब संशय खड़ा हो गया है। सोमवार की सुबह हुए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे मिली थी, जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में 48 घंटे का समय लगता है। जानकारी के अनुसार एहतियातन बांदा में भी अन्य चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही मुख्तार का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari found healthy in Uttar Pradesh medical report
मुख्तार अंसारी। - फोटो : ANI

जेल के सेवादारों को ‘बख्शीश’ देकर रवाना हुआ बाहुबली
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश रवाना होने के बाद भी चर्चा में बना हुआ है। रोपड़ जेल से रवानगी के दौरान अंसारी जेल में अपनी सेवा में लगे सेवादारों को हक अदायगी के रूप में ‘बख्शीश’ देकर रवाना हुआ। रोपड़ जेल प्रशासन इसके पीछे दलील दे रहा है कि ये पैसे मुख्तार अंसारी के थे, जो वापस कर दिए गए हैं। हालांकि जेल सूत्रों के अनुसार अंसारी जब रोपड़ जेल आया था तो उससे ये पैसे मिले थे। वही पैसे जाते समय अंसारी को दिए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed