{"_id":"5aaf93644f1c1bc1758b6460","slug":"new-born-baby-thrown-in-plot-by-mother-in-ambala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक मां ऐसी भी! झाड़ियों में मरने को फेंक गई 5 घंटे का नवजात, जो अब जूझ रहा मौत से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मां ऐसी भी! झाड़ियों में मरने को फेंक गई 5 घंटे का नवजात, जो अब जूझ रहा मौत से
Tue, 20 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंबाला में मिला बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां ऐसी भी होती है, जो अपने ही अंश को मरने के लिए छोड़ दे। प्लॉट से नवजात बच्चा रोता बिलखता हुआ मिला और अब वह मौत से जूझ रहा है।
2 of 5
अंबाला में मिला बच्चा
घटना हरियाणा के अंबाला की है। सिटी के नरेश विहार में शनिवार शाम को खाली पड़े प्लॉट में उगी झाड़ियों से मात्र पांच-छह घंटे पहले जन्मा बच्चा मिला है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने नवजात को झाड़ियों से ढूंढा और इसके बाद एक युवक ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
3 of 5
अंबाला में मिला बच्चा
जानकारी के मुताबिक, नरेश विहार में एक खाली पड़े प्लॉट में उगी झाड़ियों से लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर-उधर ढूंढा तो एक व्यक्ति की नजर नवजात पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी एक युवक हरप्रीत ने तुरंत चाइल्ड लाइन को फोन करके सूचना दी और नजदीक के ही प्राइवेट अस्पताल में ले गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को देखते ही उसका इलाज शुरू किया और पुलिस को भी सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baby 3
सूचना मिलते ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह और पुलिस चौकी नंबर एक के प्रभारी सुरेश कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार बच्चा प्री-मैच्योर है और मात्र 5-6 घंटे पहले ही उसका जन्म हुआ है। बच्चे को अभी आईसीयू में रखा गया है। बच्चे की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
नवजात
- फोटो : amar ujala
युवक ने दिखाई समझदारी
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह मंडेर ने बताया कि युवक हरप्रीत सिंह ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत चाइल्ड लाइन को सूचित किया और वहां मौजूद लोगों के मना करने के बावजूद नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचाकर अच्छा काम किया। वहीं डॉक्टर नरेश जिंदल ने भी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चे को संभाला और उसे पूरा इलाज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।