पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार, देखिए क्या मिला उससे?

Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Pakistani national Raja was living in iskcon temple Bahadurgarh after ending visa, arrest
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
वीजा खत्म हो गया, उसके बावजूद एक पाकिस्तानी भारत में रह रहा था और वो भी मंदिर में। बात खुलकर सामने आई तो हड़कंप मच गया, जानिए कैसे हुआ खुलासा।
Pakistani national Raja was living in iskcon temple Bahadurgarh after ending visa, arrest
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में नाहरा-नाहरी रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में वीरवार को यह पाकिस्तानी दबोचा गया। आईबी, सीआईडी और लोकल पुलिस की टीम ने छापेमारी करके इस पाकिस्तानी को पकड़ा। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार करके लाइनपार थाने में ले आएं और रात भर पूछताछ करते रहे। उसके पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुआ।
Pakistani national Raja was living in iskcon temple Bahadurgarh after ending visa, arrest
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम राजा है और वह मूलरूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत लकराना की हिंदू कॉलोनी का रहने वाला है। वह साल 2013 में भारत आया था और फरवरी 2017 में उसके वीजा की अवधि खत्म हो गई। पिछले पांच-छह महीने से वह बहादुरगढ़ में रह रहा था। वह यहां इस्कॉन मंदिर में सेवादार बनकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani national Raja was living in iskcon temple Bahadurgarh after ending visa, arrest
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए खुफिया एजेसियों ने राज्य सरकारों को देश में रह रहे पाकिस्तानियों की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के तहत ही आईबी और सीआईडी विभाग संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। यह शख्स बहादुरगढ़ पुलिस की नजर में था तो इसकी गतिविधियां पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
Pakistani national Raja was living in iskcon temple Bahadurgarh after ending visa, arrest
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
पुलिस को शक हुआ तो आईबी और सीआईडी की मदद से उसे उठा लिया गया। जांच की गई तो यह चौंकाने वाला राज खुलकर सामने आया। सिटी एसएचओ प्रदीप यादव ने बताया कि फिलहाल राजा से पूछताछ की जा रही है। आईबी और अन्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed