{"_id":"5aa657a74f1c1bc1758b5041","slug":"passport-on-road-found-in-sirsa-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, पढ़कर टेंशन हो जाएगी, ऑफिस भागेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, पढ़कर टेंशन हो जाएगी, ऑफिस भागेंगे
Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवाली(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवाली(हरियाणा)
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पासपोर्ट बनवाया है, लेकिन अभी तक आया नहीं तो संभल जाएं। एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे पढ़कर आपको टेंशन हो जाएगी।
2 of 7
पासपोर्ट
- फोटो : amar ujala
मामला सिरसा का है। कालांवाली शहर के गांव चकेरियां से लक्कड़वाली जाने वाली सड़क पर शनिवार शाम पासपोर्ट बिखरे हुए मिले थे। इसका पता चलने पर रविवार को लुधियाना पंजाब से पांच व्यक्ति अपना पासपोर्ट लेने के लिए कालांवाली थाने में पहुंचे। दूसरी ओर इस मामले की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग के हिसार के डीएसपी वीरेंद्र सिंह कालांवाली थाना में पहुंचे।
3 of 7
passport
जांच करने के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिन पुलिस की ओर से करीब 258 लावारिस पासपोर्ट व आधार कार्ड और पहचान पत्र आदि बरामद किए थे। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पासपोर्ट पर दिए नंबरों पर संपर्क कर पासपोर्ट धारकों को सूचित किया जा रहा है और पुख्ता जानकारी के लिए लुधियाना की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इंडियन पासपोर्ट
उल्लेखनीय है कि चकेरियां के ग्रामीणों को शनिवार शाम को लक्कड़वाली सड़क किनारे पासपोर्ट पडे़ मिले जो कि काफी दूर तक बिखरे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कालांवाली थाने को दी। पासपोर्टों की संख्या करीब 258 बताई जाती है। बरामद किए गए पासपोर्ट में चंडीगढ़ के 98, अमृतसर 31, जालंधर के 109 और 20 अन्य स्थानों के है।
विज्ञापन
5 of 7
इंडियन पासपोर्ट
बरामद पासपोर्ट पर लिखे मोबाइल नंबर देखकर पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद कालांवाली थाने में अपना पासपोर्ट लेने पहुंचे लुधियाना निवासी सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरदीप सिंह, राकेश कुमार व गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने लुधियाना में स्थित ट्रैवलिंग एजेंसी एसएसओ प्राइवेट कंपनी को वीजा लगाने के लिए अपने पासपोर्ट जमा करवा रखे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।