फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैनल पर लाइव सनकी आशिक ने काबूली नर्स प्रेमिका की हत्या, पहले भी एक को मार चुका, पढ़ें खुलासे

Wed, 15 Jan 2020 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jan 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of Nurse killing in Chandigarh
मृतक युवती की फाइल फोटो और हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

एक जनवरी को चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित स्काई होटल में नर्स की गले में सुआ घोंपकर हत्या करने वाले प्रेमी मनिंदर सिंह को पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब वह एक निजी चैनल पर लाइव इंटरव्यू दे रहा था। इंटरव्यू के दौरान उसने हत्या की बात कबूली है। आरोपी ने चैनल को बताया कि सरबजीत उसे धोखा दे रही थी जिसके चलते उसे मार दिया।

Police arrested accused of Nurse killing in Chandigarh
होटल से बाहर निकलते हुए कैद हुआ आरोपी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह पंजाब के अलग-अलग जगहों पर छिपा था। मंगलवार दोपहर इंटरव्यू के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबोच लिया। मनिंदर सिंह के खिलाफ 302 धाराओं के तहत सेक्टर-31 थाने में मामला दर्ज है। वह वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था।गौरतलब है कि एक एक जनवरी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित स्काई होटल के कमरा नंबर (301) में भिवानीगढ़ स्थित गांव काकरा निवासी सरबजीत कौर (29) का गला कटा शव मिला था। उसके गले पर तेजधार हथियार के निशान थे।

Police arrested accused of Nurse killing in Chandigarh
आरोपी को अपने साथ ले जाती चंडीगढ़ पुलिस।

होटल कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि 30 दिसंबर की शाम मनिंदर नामक युवक होटल बुक किया था। एक जनवरी दोपहर 12 बजे दोनों को होटल से चेकआउट करना था। इसके चलते होटल कर्मी ने जब सरबजीत कौर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद जब होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरा खोला तो सरबजीत का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस जब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपी 30 दिसंबर को 11.56 बजे होटल से बाहर जाते दिखा। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested accused of Nurse killing in Chandigarh

जमानत पर रिहा था आरोपी 
मनिंदर सिंह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में प्राइवेट जॉब करता था। तीन महीने पहले उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 में मनिंदर ने अपनी पहली प्रेमिका की भी हत्या कर दी थी। सदर करनाल थाना पुलिस ने उस समय मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। करीब साढ़े पांच साल सजा काटने के बाद मनिंदर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
Police arrested accused of Nurse killing in Chandigarh
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : फाइल फोटो

दो साल से रिलेशनशिप में थी सरबजीत 
सरबजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और संगरूर स्थित एक कॉलेज से जीएनएम का कोर्स किया था। वह मोहाली स्थित एक हॉस्टल में रहकर नौकरी कर रही थी। बीते 26 दिसंबर को पीजीआई में वह तीन महीने के लिए नर्सिंग की ट्रेनिंग पर थी। सरबजीत के परिजनों से पूछताछ में सामने आया था कि वह पिछले दो सालों से मनिंदर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करने चाहते थे। सरबजीत अपने घरवालों से शादी की बात कि थी लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed