फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, अब कोसों दूर बैठे भाई की कलाई पर भी हर हाल में सजेगी राखी

Fri, 17 Jul 2020 01:55 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jul 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Post Office Scheme for Rakshabandhan, Rakhi Festival
रक्षाबंधन
बेशक कोरोना महामारी के चलते कई कार्यक्रम रद्द हो गए हों, लेकिन 3 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार पर इसका असर नहीं पड़ेगा। बेशक भाई अपनी बहन से कोसों दूर रह रहा हो, लेकिन उसकी कलाई राखी के पवित्र धागे से सुनी नहीं रहेगी।
Post Office Scheme for Rakshabandhan, Rakhi Festival
रक्षाबंधन
चंडीगढ़ पोस्टल डिविजन ने राखी के लिए बुकिंग सेवाएं शुरू की है। बहनें डाक विभाग के जरिए देश में ही नहीं, बल्कि करीब 35 देशों में भाई के लिए राखी भेज सकेंगी। पोस्टल डिविजन ने चंडीगढ़ के 43, मोहाली के 25 और रोपड़ के 27 पोस्ट ऑफिस में राखी मेल बुकिंग सेवा सुविधा शुरू की है। डाक विभाग सुनिश्चित करेगा कि रक्षाबंधन से पहले राखी डिलिवर हो।
Post Office Scheme for Rakshabandhan, Rakhi Festival
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन पर बहनों को जल्द राखी भेजनी होगी। जल्द नहीं भेजी गई तो कोरोना के कारण राखी पहुंचने में देरी होगी। राखी ऑर्डिनरी पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और साथ ही स्पीड पोस्ट के जरिए पूरे भारत में भेजी जाएंगी। डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़कर कट ऑफ डेट 25 जुलाई रखी है। पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 28 जुलाई रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Scheme for Rakshabandhan, Rakhi Festival
रक्षाबंधन
महामारी को ध्यान में रखते हुए सीमित साधनों के साथ बड़े डाकघरों में अलग से बॉक्स और बैग की सुविधा प्रदान की जाएगी। लोगों को हिदायत दी गई है कि बताए गए बॉक्स और बैग में ही राखी स्पेशल लिफाफे में डालकर रख दें। राखी का स्पेशल लिफाफा भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि असुविधा न हो। रक्षाबंधन से पहले राखी पहुंचाने के लिए नेशनल शर्टिंग हब की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Post Office Scheme for Rakshabandhan, Rakhi Festival
रक्षाबंधन
डाक विभाग चंडीगढ़ डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज मनोज कुमार ने कहा कि विभाग समय पर भाईयों तक राखी पहुंचाने के लिए अपनी ओर से सभी व्यवस्थाएं कर रहा है, ताकि लोगों को राखी समय से मिल सके। इसके लिए एक विशेष ड्राइव चलाया जाएगा। दो अगस्त दिन रविवार को सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे से राखी डिलिवर होगी। डिलिवरी स्टाफ द्वारा राखी को समय पर पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed