{"_id":"6211b7124cba7b50fb680bf8","slug":"punjab-assembly-election-2022-polling-live-update-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022 : उत्साह में वोटर, प्रभु की शरण में उम्मीदवार... तस्वीरों में देखिए महापर्व की महाछटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022 : उत्साह में वोटर, प्रभु की शरण में उम्मीदवार... तस्वीरों में देखिए महापर्व की महाछटा
डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:18 AM IST
सार
पंजाब में कुल 21499804 वोटर हैं, जिनमें 11298081 पुरुष, 10200996 महिला और 727 ट्रांसजेंडर हैं। 117 हलकों में 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1209 पुरुष, 93 महिला और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुरदासपुर में मतदाताओं के लिए पूरी तैयारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
Link Copied
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सुबह आठ बजे से मतदान चालू है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 117 सीटों पर 2.14 करोड़ वोटर 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। सुबह से ही बूथों के बाहर लंबी लाइनें दिखीं।
Trending Videos
2 of 5
जुड़वां सोहना मोहना ने किया मतदान
- फोटो : ANI
जुड़वां सोहना और मोहना ने किया मतदान
जुड़वां बच्चों सोहना और मोहना ने अमृतसर के मनावाला में मतदान केंद्र संख्या 101 पर अपना वोट डाला। पीआरओ गौरव कुमार ने कहा कि यह बहुत ही अनोखा मामला है। चुनाव आयोग ने हमें उचित वीडियोग्राफी करने को कहा। सोहना और मोहना पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के प्रतीक हैं। वे संयुक्त हैं लेकिन दो अलग-अलग मतदाता हैं। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए आरओ ने उन्हें चश्मा देने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोहाली में मतदाताओं का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों से मतदाताओं का स्वागत
मोहाली के सेक्टर 78 में एक निजी स्कूल में बनाए गए मॉडल बूथ पर मतदाताओं का ढोल और नगाड़ों से स्वागत किया गया। उन्हें फूल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एक बुजुर्ग दंपति ने मतदान किया
4 of 5
मंदिर में पूजा करते सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : ANI
गुरुघरों और मंदिरों में नतमस्तक हुए चन्नी और भगवंत मान
वोटिंग से पहले सीएम चरणजीत चन्नी ने गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। वहीं मान ने मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में माथा टेका। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अब सब सर्वशक्तिमान और लोगों की इच्छा पर है। हमने सभी प्रयास किए हैं। चन्नी इस बार चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मान ने कहा कि पंजाब के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। कांग्रेस और बीजेपी मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मतदान बूथ में बच्चों के लिए बनाया गया क्रेच।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के लिए बनाया गया क्रेच
सोहाना के पोलिंग बूथ पर क्रेच बनाया गया है ताकि मतदान करने आने वाले परिजनों को दिक्कत न आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।