सब्सक्राइब करें

Bhagwant Mann Marriage: शादी से पहले मान की दुल्हनिया का ट्वीट... दिन शगना दा चढ़ेया...

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage Today Dr. Gurpreet Kaur Wedding News in Hindi
डॉ. गुरप्रीत कौर - फोटो : twitter @DrGurpreetKaur_
पंजाब के सीएम भगवंत मान 48 साल की उम्र में आज दोबारा शादी कर रहे हैं। दोपहर लगभग 12 बजे उनकी शादी हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। 29 साल की गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन ट्वीट किया...   दिन शगना दा चढ़ेया...


भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। वे ट्वीटर पर काफी एक्टिव हैं और उनके सभी पोस्ट आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों के हैं। वे सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फॉलो करती हैं। 
 
Trending Videos
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage Today Dr. Gurpreet Kaur Wedding News in Hindi
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो
डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage Today Dr. Gurpreet Kaur Wedding News in Hindi
सेक्टर 8 गुरुद्वारे में बढ़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
सीएम मान के ससुर इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage Today Dr. Gurpreet Kaur Wedding News in Hindi
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो
भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान ने उठाया।  
विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage Today Dr. Gurpreet Kaur Wedding News in Hindi
डॉ. गुरप्रीत कौर और सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो
भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed