{"_id":"62c6821b4f5910774f23fa92","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-marriage-with-dr-gurpreet-kaur-today-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हा बने सीएम मान...लाल लहंगे में दिखा डॉक्टर दुल्हनिया का स्वैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हा बने सीएम मान...लाल लहंगे में दिखा डॉक्टर दुल्हनिया का स्वैग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
- फोटो : twitter @AamAadmiParty
Link Copied
पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। सीएम हाउस में शादी सिख रीति रिवाज से हुई। 48 साल के सीएम मान की यह दूसरी शादी है। 29 साल की गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन ट्वीट किया... दिन शगना दा चढ़ेया...
गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। तस्वीरों में देखिए सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत की शादी...
Trending Videos
2 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी।
- फोटो : ANI
दूल्हा बने सीएम भगवंत मान पीले रंग के कुरते में काफी जंच रहे थे। वहीं डॉ. गुरप्रीत कौर ने लाल रंग का लहंगा पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
- फोटो : twitter
शादी में सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी परिवार के साथ शादी में शरीक हुए।
4 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू के छोटे बेटे हरकीरत संधू की पत्नी रिश्तेदारी में डॉ. गुरप्रीत कौर की बहन लगती है। इस नाते से हरकीरत संधू पंजाब के सीएम के साढू बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सीएम मान की शादी
- फोटो : ANI
गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंदर जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने 1991 में पिहोवा विधानसभा से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के भी नजदीकी रहे हैं। बाद में कांग्रेस छोड़कर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।