कोरोना काल में एक ओर जहां लोगों की नौकरियां जा रही हैं तो वहीं चंडीगढ़ स्थित पेक के छात्रों ने कमाल कर दिया। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के दो छात्रों मयंक सग्गर और प्रद्युम्न गोयल ने 22 साल की उम्र में 42 लाख रुपये का पैकेज हासिल किया। इन दोनों को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिली है।
तस्वीरें: कोरोना काल में 22 वर्षीय छात्रों का कमाल, हासिल की 42-42 लाख पैकेज की नौकरी
दोनों नौकरी पर हर दिन आठ-दस घंटे काम कर रहे हैं। अभी वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य कर रहे हैं। दोनों कहते हैं कि बिना परिश्रम के कुछ हासिल नहीं हो सकता। जितना अधिक संघर्ष होगा, सफलता उतनी ही ऊंची होगी। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि जीवन में पहले पैरों पर खड़े हों, उसके बाद आनंद के लिए पूरा जीवन पड़ा है।
जानकारी के अनुसार पेक में जेईई परीक्षा के जरिये विद्यार्थियों का दाखिला होता है। हर साल यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आती हैं। जिन विद्यार्थियों में जितना दम होता है, उसके हिसाब से उनके पैकेज तय होते हैं। यहां के छात्रों का पैकेज दस लाख से लेकर 42 लाख रुपये से अधिक का जाता है। जानकारी के अनुसार पीयू के यूआईईटी विभाग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। यूआईईटी सैकड़ों इंजीनियर हर साल देता है। उनका पैकेज भी लाखों में ही होता है। यहां भी सर्वाधिक दाखिले कंप्यूटर साइंस के लिए ही होते हैं और इसकी डिमांड बाजार में अधिक है।
नाम : मयंक सग्गर
निवासी : लुधियाना
विषय : कंप्यूटर साइंस
कंपनी : माइक्रोसॉफ्ट, हैदराबाद
पद : सॉफ्टवेयर इंजीनियर
पैकेज : 42 लाख सालाना
सफलता का मंत्र : समय प्रबंधन, परिश्रम, समर्पण।
निवासी : होशियारपुर
विषय : कंप्यूटर साइंस
कंपनी : माइक्रोसॉफ्ट, बंगलुरू
पद : सॉफ्टवेयर इंजीनियर
पैकज : 42 लाख सालाना
सफलता का मंत्र : बेहतर कम्युनिकेशन, कोडिंग अच्छी हो, परिश्रम के साथ समर्पण हो।