{"_id":"633efd8bb9fcd815321f556c","slug":"see-in-pictures-air-show-of-air-force-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में एयर शो: राफेल की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान, सूर्यकिरण और सारंग के करतबों ने किया सबको हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में एयर शो: राफेल की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान, सूर्यकिरण और सारंग के करतबों ने किया सबको हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
करतब दिखाते विमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वायुसेना ने गुरुवार को चंडीगढ़ के सुखना लेक पर एयर शो के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की। इसमें वायुसेना के करीब 80 लड़ाकू, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया और लोगों को अपने करतबों से हैरान कर दिया। दो घंटे चले एयर शो में सूर्य किरण और सारंग टीम आकर्षण का केंद्र रहे। कुछ दिन पहले ही वायुसेना में शामिल स्वदेशी लाइट लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड ने भी पहली बार सुखना लेक पर अपनी ताकत का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
एयर शो को देखने के लिए 35 हजार से ज्यादा लोग सुखना लेक पहुंचे थे। शो में राफेल, चिनूक, सुखोई और तेजस विमानों की दहाड़ ने पूरे विश्व को भारतीय वायुसेना के साहस से परिचित कराया। इस मौके पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत वायुसेना के अधिकारी अपने परिवार से साथ उपस्थित रहे।
3 of 9
एयर शो रिहर्सल।
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर ढाई बजे एयर शो की शुरुआत आकाश गंगा के साथ हुई। इसमें वायुसेना के प्रशिक्षित पैराशूट जंपर आकर्षक अंदाज में नीचे गोल्फ क्लब पर उतरते दिखे। 10 के करीब जवानों की टीम ने वायुसेना का ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज बनाकर स्काई डाइव की।
इसके बाद आगजनी की घटना पर काबू पाने की स्थिति को दर्शाता मिग-17 भी सुखना लेक से 3500 लीटर की बकेट में पानी भरता दिखाई दिया। विमान ने पानी सूखना लेक में ही गिराया। इसके अलावा विमान से ही दुश्मन के इलाकों में जवानों को कैसे उतारा जाता है उसे भी सुखना लेक में एक बोट उतार कर दिखाया गया।
विज्ञापन
5 of 9
वायुसेना का एयर शो।
- फोटो : अमर उजाला
पानी की सतह के बेहद करीब पहुंचा चिनूक, धड़कनें थमीं
शो के दौरान लोगों ने तालियां बजाकर चिनूक का स्वागत किया। चिनूक ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। चिनूक कई सामानों को ले जाता हुआ भी दिखाई दिया। वह कई बार पानी की सतह के बेहद करीब तक पहुंच गया। रिवर्स टेक ऑफ, साइट मूविंग, रिवर्स लाइंग जैसे कई करतब दिखाकर चिनूक ने सभी को हैरान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।