करीब पांच माह पहले मानसा के गांव जवाहरके के पास गैंगस्टरों द्वारा मारे गए पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे की मौत का इंसाफ न मिलने से आहत हैं। रविवार को एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। अब उनका भरोसा कानून पर से उठ गया है। घटना के बाद मुझे न्याय का भरोसा था, लेकिन अब सरकार एवं पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 25 नवंबर तक उनको इंसाफ न मिला तो वे परिवार समेत देश छोड़कर विदेश चले जाएंगे।
सिद्धू मूसेवाला के पिता की चेतावनी: 25 नवंबर तक न मिला बेटे की मौत का इंसाफ तो परिवार समेत छोड़ दूंगा देश
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Oct 2022 04:08 PM IST
सार
बलकौर सिंह ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो वह बेटे के कत्ल की एफआईआर वापस ले लेंगे। जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन