पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश में स्वर्ग से भी ज्यादा खूबसूरत एक जगह, पर ये कश्मीर नहीं है...

Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
sikh people holy place shri hemkund sahib gurudwara at chamoli of uttrakhand
श्री हेमकुंड साहिब
क्या आप जानते हैं कि देश में कश्मीर से अलग एक और जगह ऐसी है, जो स्वर्ग से भी कहीं ज्यादा सुंदर और अद्भुत है। यकीं नहीं आता तो खुद देख लीजिए।
sikh people holy place shri hemkund sahib gurudwara at chamoli of uttrakhand
श्री हेमकुंड साहिब
हम बात कर रहे हैं, सिखों की अटूट आस्था के प्रतीक श्री हेमकुंड साहिब की। उत्तराखंड के चमौली में स्थित श्री हेमकुंडसाहिब के कपाट वीरवार सुबह करीब 6 माह बाद खोल दिए गए। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गोविंद घाट गुरुद्वारे में अरदास शब्द कीर्तन के बाद पहला जत्था रवाना किया गया था। यहां पंजाब समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में संगत पहुंच चुकी है।

 
sikh people holy place shri hemkund sahib gurudwara at chamoli of uttrakhand
श्री हेमकुंड साहिब
15200 फीट की ऊंचाई पर बने श्री हेमकुंडसाहिब गुरुद्वारा 6 महीने तक बर्फ से ढका रहता है। इसके कपाट अब सर्दियां आने तक खुले रहेंगे। यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए बॉयोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। इसके बिना किसी को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। श्री हेमकुंडसाहिब अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है और यह देश के सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sikh people holy place shri hemkund sahib gurudwara at chamoli of uttrakhand
श्री हेमकुंड साहिब
गुरूद्वारे के पास ही एक सरोवर है। इस पवित्र जगह को अमृत सरोवर अर्थात अमृत का तालाब कहा जाता है। यह सरोवर लगभग 400 गज लंबा और 200 गज चौड़ा है। यह चारों तरफ से हिमालय की सात चोटियों से घिरा हुआ है। इन चोटियों का रंग वायुमंडलीय स्थितियों के अनुसार अपने आप बदल जाता है। कुछ समय वे बर्फ सी सफेद, कुछ समय सुनहरे रंग की, कभी लाल रंग की और कभी-कभी भूरे नीले रंग की दिखती हैं।
विज्ञापन
sikh people holy place shri hemkund sahib gurudwara at chamoli of uttrakhand
श्री हेमकुंड साहिब
इस पवित्र स्थल को रामायण के समय से मौजूद माना गया है। कहा जाता है कि लोकपाल वही जगह है जहां श्री लक्ष्मण जी अपना मनभावन स्थान होने के कारण ध्यान पर बैठ गए थे। कहा जाता है कि अपने पहले के अवतार में गोबिंद सिंह जी ध्यान के लिए यहां आए थे। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपनी आत्मकथा बिचित्र नाटक में इस जगह के बारे में अपने अनुभवों का उल्लेख किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed