{"_id":"6293ab3db880ae5d174ef34b","slug":"singer-sidhu-moose-wala-murder-last-song-levels-video-viral-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: आखिरी गाना वायरल, 'जवानी में ही जनाजा उठेगा', दो हफ्ते बाद ही सच हो गए बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala: आखिरी गाना वायरल, 'जवानी में ही जनाजा उठेगा', दो हफ्ते बाद ही सच हो गए बोल
ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये...यह गीत सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था, शायद उन्हें पता नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी गीत है और इसी गीत के बोल सच होने वाले हैं। महज, दो सप्ताह बाद ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
2 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सिद्धू ने यह गीत खुद पर ही गाया था, जिसमें वह कहते हैं कि चौबर यानी गबरू जवान के चेहरे पर काफी नूर दिख रहा है और इसका जनाजा जवानी में ही निकलने वाला है। गीत दो सप्ताह में तेजी से वायरल हो रहा था और उसको सुनने वालों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी थी। यह गीत रविवार को हकीकत में बदल गया और सिद्धू मूसेवाला सदा के लिए गहरी नींद सो गए।
3 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी को खतरा था यह बात पंजाब की खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को पता थी। 16 सितंबर 2020 को जालंधर में दो बदमाश पकड़े गए थे, जिन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से भी फिरौती के 50 लाख मांगने थे और मना करने पर दोनों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
चंद्र खन्नी निवासी वार्ड नंबर 6 बलाचौर जिला नवांशहर तथा हरियाणा के रहने वाले गुरजिंद्र को काबू किया था। तलाशी के दौरान इन से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर, 2 कारतूस बरामद किए थे। तत्कालीन एसपी मनप्रीत सिंह ने पूछताछ के बाद खुलासा किया कि दोनों ने सिद्धू मूसेवाला से 50 लाख की फिरौती मांगनी थी और अगर न मिलती तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या करनी थी।
विज्ञापन
5 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अब उस मामले को दोबारा खोलने में जुट गई हैं कि कहीं दोनों अपराधियों ने जेल से बाहर आकर सिद्धू की हत्या तो नहीं कर दी या उन्होंने बड़ा गिरोह संगठित कर सिद्धू की हत्या करवा दी हो? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।