फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत-पाकिस्तान' मे हो रही थी फाइट, अचानक लगने लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, यह थी वजह

Mon, 12 Nov 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 12 Nov 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Slogans of Pakistan Muradabad in Panchkula during CWE Championship by The Great Khali
पहलवानों में फाइट
'भारत-पाकिस्तान' की रिंग में जोरदार भिड़ंत हुई, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि प्रतियोगी पाकिस्तानी झंडा फहराने लगा। यह देखकर दर्शक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
Slogans of Pakistan Muradabad in Panchkula during CWE Championship by The Great Khali
पहलवानों में फाइट
दरअसल, पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें एक मुकाबला भारत व पाकिस्तान के रेसलर के बीच में भी हुआ, जीत भारतीय रेसलर की हुई, जिसे पाकिस्तानी रेसलर स्वीकार न कर पाए और रिंग में अपने देश का झंडा फहराने लगे। यह देखकर दर्शक काफी उत्तेजित हो गए और रिंग के चारों तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे।
Slogans of Pakistan Muradabad in Panchkula during CWE Championship by The Great Khali
पहलवानों में फाइट
अगला मैच दुबे व वीआईपी के बीच हुआ, जिसमें सुपर वीआईपी की जीत हुई। इस बीच एक मैच महिला रेसलर का भी रहा, जिसे देख दर्शक अपनी कुर्सियों से उठकर हूटिंग करने को मजबूर हो गए। मुकाबला सीडब्ल्यूई दीवा तीबिया व कलीशिया के बीच हुआ, जिसमें कलीशिया सीडब्ल्यूई दीवा बनी व विजेता रहीं। रॉयल रंबल फाइट 20 मिनट तक चली। जिसमें माइक टर्वर विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Slogans of Pakistan Muradabad in Panchkula during CWE Championship by The Great Khali
पहलवानों में फाइट
इसके बाद दिनेश व मेट एक्स स्टेटिक के बीच मुकाबला हुआ, जिसके विजेता दिनेश रहे। यह फाइट 10 से 12 मिनट तक चली। इसके बाद क्रिमसन ब्रोडिया, जीतू और हरमन के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला 10 मिनट का चला। इसके विजेता क्रिमसन बरोडिया रहे। वहीं, आवेश आर्या का मुकाबला 10 मिनट तक हुआ, जिसमें आवेश विजेता रहे। सूर्या व माइक के बीच लेडर मैच में माइक विजेता रहे। मुकाबला 10 मिनट तक चला।
विज्ञापन
Slogans of Pakistan Muradabad in Panchkula during CWE Championship by The Great Khali
पहलवानों में फाइट
क्रिस ने फैसले पर जताया विरोध, कुर्सियों से पीटा
अंतिम मुकाबला सुखी और क्रिस मास्टर के बीच हुआ, जो कि वन टू वन रहा। क्रिस ने रेफरी के फैसले का विरोध जताया तो सीडब्ल्यूई के स्टूडेंट्स रिंग में उतर आए व क्रिस मास्टर को पीटने लगे, जिस पर क्रिस को बचाने के लिए क्रिमसन रिंग में पहुंचे। इस दौरान क्रिस ने खली को ललकारते हुए कहा कि वह सुखी से नहीं बल्कि खली से मुकाबला करने आया है। खली भी अपने देशवासियों की तरह कायर हैं। खली में दम है तो रिंग में आएं कहते हुए क्रिमसन व क्रिस रिंग से वापस चले गए। जिसके बाद खली ने रिंग में आकर कहा कि आज का महाकुंभ बहुत ही शानदार रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed