सूखे तालाब को गहरा करने को खुदाई चल रही थी, अचानक मजदूरों ने कुछ ऐसा देखा कि उनकी आंखें फटी रह गई। जानिए क्या है माजरा।
2 of 5
बरनाला में तालाब की खुदाई में मिली सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में लुधियाना के बरनाला शहर से लगते गांव पक्खोकलां में सूखे तालाब की गहराई चल रही थी कि सीढ़ियां नजर आने लगी। आगे खुदाई का काम बढ़ाया गया तो एक सुरंग दिखाई दी। जिसमें पानी से भरा एक मटका रखा था।
3 of 5
बरनाला में तालाब की खुदाई में मिली सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते सुरंग मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों को लगा कि चमत्कारिक सुरंग होगी और वे पहुंचे गए हाथ में धूप-अगरबत्ती लेकर। करने लगे पूजा पाठ। सूचना मिलते ही गांव की पूरी पंचायत भी मौके पर पहुंच गई।
4 of 5
बरनाला में तालाब की खुदाई में मिली सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गांव की पंचायत ने फिलहाल खुदाई करने और सुरंग में जाने पर रोक लगा दी है।
5 of 5
बरनाला में तालाब की खुदाई में मिली सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लोगों का कहना है कि इस सुरंग का जरूर कोई धार्मिक संबंध है। लोगों ने बताया कि इस जगह के पास एक टीला था और वह टीला कभी पानी में नहीं बहा। ऐसा उनके पूर्वजों का कहना है।