{"_id":"5a4634844f1c1b8b688bb234","slug":"year-ender-controversial-babas-of-year-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम-हनीप्रीत से लेकर वीरेंद्र देव, इन बाबाओं के नाम रहा साल 2017...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम-हनीप्रीत से लेकर वीरेंद्र देव, इन बाबाओं के नाम रहा साल 2017...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
controversial babas of year 2017
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 में कई बाबा खासे सुर्खियों में छाए रहे। राम रहीम प्रकरण हो या राधे मां का किस्सा, इन लोगों के नाम रहा ये साल। देखिए
राम रहीम
- फोटो : File Photo
गुरमीत राम रहीम
25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में 20 साल की सजा हो गई। सजा के एलान के बाद ही हरियाणा के पंचकूला में हिंसा फैल गई। धीरे-धीरे यह हिंसा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी फैल गई। दरअसल, राम रहीम को इस साल पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जिसके बाद से ही राम रहीम जेल में बंद है।

राम रहीम-हनीप्रीत
- फोटो : File Photo
राम रहीम-हनीप्रीत प्रकरण
कभी हरियाणा और पंजाब के सबसे शक्तिशाली लोगों में शुमार राम रहीम की जेल में जाने के बाद दुनिया ही बदल गई। राम रहीम के जेल में जाने के बाद उसकी जिंदगी से जुड़े कई काले कारनामे सामने आए जिनमें सबसे चौंकाने वाला था उसके और उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बीच शारीरिक संबंध का। यह आरोप खुद हनीप्रीत के पूर्व पति ने लगाया। फिलहाल राम रहीम रोहतक जेल तो हनीप्रीत अंबाला जेल में है।

राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
राधे मां
साल 2017 में राधे मां भी काफी विवादों में रहीं। हमेशा दुल्हन की लिबास में रहने वाली राधे मां पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है। इसके अलावा राधे मां पर जबरन उगाही का आरोप भी है जिसकी पंजाब पुलिस चांज कर रही है। राधे मां मुंबई के जिस मकान में रहती है उसके मालिक ने पुलिस में राधे मां के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि जो भी भक्त राधे मां की चौकी का कार्यक्रम रखता है उसे पहले हर रेट कार्ड थमा दिया जाता है। उसे अपनी हैसियत के हिसाब से राधे मां की फरमाइश पूरी करनी पड़ती है।

इच्छाधारी बाबा
- फोटो : SELF
इच्छाधारी बाबा उर्फ स्वामी भीमानंद
दिल्ली पुलिस ने इस साल खुद को इच्छाधारी बाबा बताने वाले स्वामी भीमानंद को 30 लाख की एक ठगी के मामले में गिरफ्तार किया। बता दें कि इच्छाधारी बाबा उर्फ संत भीमानंद महाराज का असली नाम शिवमूरत द्विवेदी है। वह चित्रकूट के चमरौहा गांव का रहने वाला है। बाबा चित्रकूट में प्रवचन की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया करता था। स्वयंभू बाबा को कथित तौर पर वेश्यावृत्ति चलाने के आरोप में मकोका के तहत गिरफ्तार भी किया गया था।