{"_id":"65e9443d2440ae355b07d3ac","slug":"ashwin-100th-test-photos-got-special-cap-from-coach-dravid-wife-prithi-emotional-both-daughters-present-2024-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashwin 100th Test Photos: अश्विन को मिली खास कैप, पत्नी प्रीति हुईं भावुक, दोनों बेटियां भी रहीं मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashwin 100th Test Photos: अश्विन को मिली खास कैप, पत्नी प्रीति हुईं भावुक, दोनों बेटियां भी रहीं मौजूद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:07 AM IST
सार
इस खास मौके के लिए अश्विन की पत्नी प्रीति और उनकी दोनों बेटियां भी स्टेडियम में मौजूद रहे। भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम में एक पंक्ति में खड़े हो गए। खिलाड़ियों ने अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
विज्ञापन
1 of 8
अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला टेस्ट में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। वह 100वां टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह, चेतेश्व पुजारा और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में उन्हें खास तरीके से टेस्ट कैप सौंपी गई।
2 of 8
अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां और स्पीच देते द्रविड़
- फोटो : BCCI
इस खास मौके के लिए अश्विन की पत्नी प्रीति और उनकी दोनों बेटियां भी स्टेडियम में मौजूद रहे। भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम में एक पंक्ति में खड़े हो गए। सामने में अश्विन की 100वीं टेस्ट कैप को खास तरीके से पैक कर रखा गया था, जैसे कि किसी मोमेंटो को रखा जाता है। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटियों को बुलाया गया और वह अश्विन के करीब खड़े हुए। फिर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अश्विन को लेकर कुछ शब्द बोले। फिर उन्होंने अश्विन को टेस्ट कैप सौंपी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ताली बजाते रहे। प्रीति भावुक नजर आईं। सभी खिलाड़ियों ने गले मिलकर अश्विन को बधाई दी। भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। बीसीसीआई ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं।
3 of 8
अश्विन 100वें टेस्ट की कैप
- फोटो : BCCI
अश्विन के लिए यह सीरीज आसान नहीं रही है। राजकोट में सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान 500 विकेट पूरे करने के बाद अश्विन को अचानक घर लौटना पड़ा था। बीसीसीआई ने तब जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें कोई फैमिली इमरजेंसी है। वहीं, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया था कि अश्विन की मां बीमार हैं। हालांकि, एक दिन के गैप के बाद अश्विन वापस उस टेस्ट में ही लौट आए थे और फिर 501वां विकेट झटका था। अब इस पूरे मामले में अश्विन की पत्नी प्रीति ने बयान दिया है। उन्होंने पूरी कहानी बताई है। अश्विन के 100वें टेस्ट से पहले प्रीति ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि अश्विन की मां अचाकर से गिर गई थीं। इसके बाद परिवार को उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। हालांकि, प्रीति ने अश्विन को कॉल करने की बजाय चेतेश्वर पुजारा को कॉल किया था, ताकि अश्विन को टेस्ट से बाहर निकालने का कोई उपाय सोच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अश्विन को कैप सौंपते द्रविड़
- फोटो : BCCI
प्रीति ने बताया- राजकोट टेस्ट के दौरान बच्चे स्कूल से लौटे ही थे कि पांच मिनट बाद अश्विन के 500 विकेट पूरे हो गए। जल्द ही हम सभी फोन पर सभी बधाई संदेशों का जवाब दे रहे थे। तभी मैंने आंटी की अचानक चीख सुनी क्योंकि वह गिर गई थीं। इसके कुछ ही समय बाद हम अस्पताल में थे। उस समय हमने अश्विन को नहीं बताने का फैसला किया था क्योंकि चेन्नई और राजकोट के बीच अच्छी फ्लाइट कनेक्टिविटी नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 8
अश्विन को कैप सौंपते द्रविड़
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'इसलिए मैंने चेतेश्वर पुजारा को फोन किया और उनके परिवार ने काफी मदद की। एक बार जब हमें कोई रास्ता मिल गया, तो मैंने अश्विन को फोन किया क्योंकि स्कैन के बाद डॉक्टर ने सुझाव दिया कि उनके बेटे को आसपास रखना बेहतर है। फोन पर अश्विन इतने टूट गए थे कि उनकी हालत समझ सकती हूं। मुझे उन्हें स्थिति को समझाने में उनके वापस से कॉल करने में लगभग 20-25 मिनट लग गए। रोहित शर्मा, राहुल भाई (द्रविड़) और टीम के अन्य लोगों तथा बीसीसीआई का शुक्रिया, जिन्होंने अश्विन को यहां तक पहुंचाने के लिए हर तरह की स्थिति पर नजर रखी। अश्विन यहां देर रात पहुंचे थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।