{"_id":"65fa68aa08f6e71a2e0df74e","slug":"from-dhoni-to-rohit-cricketers-who-took-part-in-ipl-2008-and-will-also-feature-in-ipl-2024-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: चावला से लेकर धवन तक, 2008 आईपीएल में खेलने वाले ये 15 क्रिकेटर इस साल भी खेलते दिखेंगे, देखें लिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: चावला से लेकर धवन तक, 2008 आईपीएल में खेलने वाले ये 15 क्रिकेटर इस साल भी खेलते दिखेंगे, देखें लिस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:10 AM IST
सार
लेग स्पिनर पीयूष चावला भी पंजाब किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र का हिस्सा थे। पीयूष इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में भी शामिल हैं। पीयूष Fस समय मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। वह आईपीएल के दौरान केकेआर और सीएसके का हिस्सा थे।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल-2024 में युवा जोश पर अनुभव के तड़के से मनोरंजन की अनोखी रेसिपी तैयार होने जा रही है। इस आईपीएल में युवाओं के धूम-धड़ाके के बीच कुछ ऐसे क्रिकेटरों का धमाल देखने को मिलेगा जो लीग के पहले संस्करण 2008 से जुड़े हैं। कुल 15 ऐसे क्रिकेटर आईपीएल-17 में मैदान पर उतरेंगे जो 2008 के पहले आईपीएल में भी खेले थे। ये क्रिकेटर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर), रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), शिखर धवन (पंजाब किंग्स), रवींद्र जडेजा (सीएसके), अजिंक्य रहाणे (सीएसके), पीयूष चावला (मुुंबई), इशांत शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स), अमित मिश्रा (लखनऊ सुपरजायंट्स) और दिनेश कार्तिक (आरसीबी) हैं। इनमें से दो महेंद्र सिंह धोनी और शिखर धवन बतौर कप्तान अपनी छाप छोड़ेंगे।
धोनी, विराट, रोहित, शिखर का होगा 17वां आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन ऐसे पांच क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2008 से अब तक सभी आईपीएल खेले हैं। इन सभी का यह 17वां आईपीएल होगा। रवींद्र जडेजा 2010, अजिंक्य रहाणे 2010 और 2021, इशांत शर्मा 2012, 2018 और 2022, पीयूष चावला 2020, 2022 और अमित मिश्रा 2022 के आईपीएल में नहीं खेल पाए। अश्विन 2008 में सीएसके की टीम का हिस्सा था, लेकिन कोई मैच नहीं खेला था। 2009 में उन्होंने डेब्यू किया था।
3 of 6
मनीष पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष और साहा भी 2008 से खेल रहे
इसके अलावा मनीष पांडे भी 2008 से आईपीएल खेल रहे। तब वह आरसीबी टीम का हिस्सा थे। मनीष आईपीएल में शतक जड़ने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2009 में ऐसा किया था। इस साल वह केकेआर से खेलते नजर आएंगे। वहीं, ऋद्धिमान साहा पहले आईपीएल (2008) में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे और सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले थे। फिलहाल वह गुजरात टाइटंस की टीम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीयूष और अमित
- फोटो : IPL
लेग स्पिनर पीयूष चावला भी पंजाब किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र का हिस्सा थे। पीयूष इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में भी शामिल हैं। पीयूष इस समय मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। वह आईपीएल के दौरान केकेआर और सीएसके का हिस्सा थे। वहीं, 41 वर्षीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मिश्रा ने लखनऊ के साथ पिछले साल एक शानदार आईपीएल सीजन बिताया था। मिश्रा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वह आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 2008 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। कार्तिक मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब), कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस जैसी कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं, भारत के घरेलू सुपर स्टार ऋषि धवन ने लीग में देर से डेब्यू किया, लेकिन वह पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ आईपीएल 2008 का हिस्सा थे।
आईपीएल 2013 और आईपीएल 2017 में दो सत्रों के अलावा, धवन ने पंजाब किंग्स के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा है। उन्होंने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। रायबरेली के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के कैंप का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब स्वप्निल सिंह आगामी आईपीएल 2024 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।