{"_id":"6868d588e52f3f3cf3068562","slug":"hasin-jahan-on-shami-criminals-were-sent-to-kill-me-hasin-jahan-made-serious-allegations-against-shami-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hasin Jahan-Shami: 'मुझे मारने के लिए गुंडे भेजे', हसीन जहां ने शमी पर लगाए गंभीर आरोप, चरित्रहीन-लालची भी कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hasin Jahan-Shami: 'मुझे मारने के लिए गुंडे भेजे', हसीन जहां ने शमी पर लगाए गंभीर आरोप, चरित्रहीन-लालची भी कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:04 PM IST
सार
हसीन ने कहा कि शमी ने उन्हें जान से मारने के लिए गुंडे भेजे थे, लेकिन ऊपर वाले ने उन्हें बचा लिया। हसीन ने शमी के लिए चरित्रहीन-लालची जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
शमी और हसीन जहां
- फोटो : ANI/Instagram
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शमी को निर्देश दिया कि वह हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। इस फैसले के बाद हसीन ने शमी को लेकर काफी उल्टा सीधा कहा था। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने शमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन ने कहा कि शमी ने उन्हें जान से मारने के लिए गुंडे भेजे थे, लेकिन ऊपर वाले ने उन्हें बचा लिया। हसीन ने शमी के लिए चरित्रहीन-लालची जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
Trending Videos
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
'सात साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे, क्या फायदा हुआ?'
कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के कुछ ही दिन बाद हसीन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सात साल से हम कानूनी लड़ाई में हैं, लेकिन क्या फायदा हुआ आपको? चरित्रहीन, लालची, संकीर्ण सोच वाले होने के कारण अपना खुद का ही परिवार बर्बाद कर दिया। कितने गुंडों (क्रिमिनल्स) को आपने खरीदा हमें मारने के लिए, बदनाम करने के लिए, परेशान करने के लिए, हर जगह से हराने के लिए, लेकिन कुछ हासिल हुआ आपको?'
Hasin Jahan-Shami: 'लव यू जानू...कहीं मिलेगी तुम्हें मेरी जैसी बीवी?' शमी के लिए फिर उमड़ा हसीन जहां का प्यार

'...तो हम एक इज्जत की अच्छी जिंदगी जी सकते थे'
हसीन जहां ने लिखा, 'जो पैसे अपराधियों को दिए, वैश्याओं पर लुटाए, वो पैसा अगर अपनी बेटी की शिक्षा, जीवन और भविष्य के लिए खर्च किया होता और मुझे अच्छी जिंदगी देते तो कितना अच्छा होता। गुनाह से भी बच जाते और हम एक इज्जत की अच्छी जिंदगी जी सकते थे।' हसीन ने शमी पर तंज कसते हुए लिखा, 'आई लव यू सो मच जानू। क्या कहीं ऐसी बीवी मिलेगी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? डोंट वरी माय लव (Don't Worry My Love) मरते दम तक हमारा रिश्ता मजबूत रहेगा, इंशाअल्लाह। बस अब फैसला तुम्हें करना है कि इस रिश्ते को कैसे निभाना है।'

View this post on Instagram
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
'आप मर्द प्रधान समाज का फायदा उठाएं...'
हसीन जहां ने लिखा, 'देखो अल्लाह ने मुझे कितनी हिम्मत, बर्दाश्त और सब्र दिया है कि मैं अभी भी अपने हक की लड़ाई में खड़ी हूं। आप पूरी दुनिया के अपराधियों (क्रिमिनल्स) को भी साथ ले लो, फिर भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे क्योंकि मैं हमेशा सुप्रीम पॉवर अल्लाह के साथ हूं। शुक्र है। अल्हम्दुलिल्लाह। आप मर्द प्रधान समाज का फायदा उठाएं और इस बात से खुश रहें कि इंसानियत के दुश्मन मुझे गलत कह रहे हैं।'

'जिस दिन बुरा वक्त शुरू होगा, लोग आपका जीना दुभर कर देंगे'
हसीन जहां ने लिखा, 'मैं कानून का सहारा लेकर अपने सभी हक के लिए लड़ूंगी और खुश भी रहूंगी, इंशाअल्लाह। अब बताओ कौन सा समर्थन ज्यादा अच्छा है- समाजिक या कानूनी? लेकिन याद रखना जितने भी इंसानियत के दुश्मन आपको नैतिक तौर पर समर्थन दे रहे हैं, वो आपके गुनाह करने के लिए समर्थन दे रहे हैं। और जिस दिन आपका वक्त बुरा शुरू होगा यही लोग आपका जीना दुभर कर देंगे। इंशाअल्लाह यकीन रखें।'