{"_id":"6868cb562a84e598f30efe81","slug":"mohammed-shami-wife-hasin-jahan-message-on-social-media-after-getting-4-lakh-rupees-alimony-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hasin Jahan-Shami: 'लव यू जानू...कहीं मिलेगी तुम्हें मेरी जैसी बीवी?' शमी के लिए फिर उमड़ा हसीन जहां का प्यार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hasin Jahan-Shami: 'लव यू जानू...कहीं मिलेगी तुम्हें मेरी जैसी बीवी?' शमी के लिए फिर उमड़ा हसीन जहां का प्यार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:25 PM IST
सार
हसीन ने लिखा कि आई लव यू सो मच जानू। कहीं तुम्हें मेरी जैसी बीवी मिलेगी, जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? हसीन ने लिखा कि मेरे प्यार आप फिक्र न करें। वह मरते दम तक एक मजबूत रिश्ता निभाएंगी। हसीन के इस पोस्ट ने तहलका मचा दिया है।
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शमी को निर्देश दिया कि वह हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। इस फैसले के बाद हसीन ने शमी को लेकर काफी उल्टा सीधा कहा था। अब उनका शमी को लेकर फिर से प्यार उमड़ पड़ा है। हसीन ने इंस्टाग्राम पर अपने एक वीडियो के साथ शमी के लिए मैसेज भी लिखा है।
उन्होंने इसमें शमी को टैग भी किया है। हसीन ने लिखा कि आई लव यू सो मच जानू। कहीं तुम्हें मेरी जैसी बीवी मिलेगी, जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? हसीन ने लिखा कि मेरे प्यार आप फिक्र न करें। वह मरते दम तक एक मजबूत रिश्ता निभाएंगी। हसीन के इस पोस्ट ने तहलका मचा दिया है। हसीन के अचानकर किए गए इस प्यार के इजहार पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, पोस्ट के आखिर में उन्होंने फिर से शमी पर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें अब जिल्लत से कोई नहीं बचा सकेगा।
Trending Videos
2 of 6
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं जानू (आई लव यू सो मच जानू)। क्या कहीं ऐसी बीवी मिलेगी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? डोंट वरी माय लव (Don't Worry My Love) मरते दम तक हमारा रिश्ता मजबूत रहेगा, इंशाअल्लाह। बस अब फैसला तुम्हें करना है कि इस रिश्ते को कैसे निभाना है। सात साल से हम दोनों लीगल लड़ाई में हैं। क्या फायदा हुआ आपको? चरित्रहीन, लालची, संकीर्ण सोच वाले होने के कारण आपने अपना परिवार खुद ही बर्बाद कर दिया। कितने अपराधियों (क्रिमिनल्स) को आपने खरीदा हमें मारने के लिए, बदनाम करने के लिए, परेशान करने के लिए, हर जगह से हराने के लिए, लेकिन कुछ हासिल हुआ आपको? जो पैसे अपराधियों को दिए, वैश्याओं पर लुटाए, वो पैसा अगर अपनी बेटी की शिक्षा, जीवन और भविष्य के लिए खर्च किया होता और मुझे अच्छी जिंदगी देते तो कितना अच्छा होता। गुनाह से भी बच जाते और हम एक इज्जत की अच्छी जिंदगी जी सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
हसीन जहां ने लिखा, देखो अल्लाह ने मुझे कितनी हिम्मत, बर्दाश्त और सब्र दिया है कि मैं अभी भी अपने हक की लड़ाई में खड़ी हूं। आप पूरी दुनिया के अपराधियों (क्रिमिनल्स) को भी साथ ले लो, फिर भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे क्योंकि मैं हमेशा सुप्रीम पॉवर अल्लाह के साथ हूं। शुक्र है। अल्हम्दुलिल्लाह। आप मर्द प्रधान समाज का फायदा उठाएं और इस बात से खुश रहें कि इंसानियत के दुश्मन मुझे गलत कह रहे हैं। मैं कानून का सहारा लेकर अपने सभी हक के लिए लड़ूंगी और खुश भी रहूंगी, इंशाअल्लाह।'
हसीन ने लिखा, 'अब बताओ कौन सा समर्थन ज्यादा अच्छा है- समाजिक या कानूनी? लेकिन याद रखना जितने भी इंसानियत के दुश्मन आपको नैतिक तौर पर समर्थन दे रहे हैं, वो आपके गुनाह करने के लिए समर्थन दे रहे हैं। और जिस दिन आपका वक्त बुरा शुरू होगा यही लोग आपका जीना दुभर कर देंगे। इंशाअल्लाह यकीन रखें।' हसीन ने इस पोस्ट के साथ कुमार सानू और अल्का याग्निक द्वारा गाया गया गाना 'प्यार में होता है क्या' भी लगाया है। हसीन ने इसके साथ ही एक और पोस्ट किया और इसके कैप्शन में लिखा, 'नीलम के सपनों में लिपटी, प्रेम की गहरी नीली धुन में खोई...'।
पत्नी को 1.5 लाख और बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह देंगे शमी
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी द्वारा पारित आदेश में कहा गया है, 'मेरे विचार से, याचिकाकर्ता नंबर एक (हसीन जहां) को 1,50,000 रुपये प्रति माह और उसकी बेटी को 2,50,000 रुपये की राशि मामले का निपटारा होने तक दोनों याचिकाकर्ताओं के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उचित होगा।' आदेश में कहा गया है, 'हालांकि याचिकाकर्ता के बच्चे के संबंध में पति/विपरीत पक्ष (शमी) को हमेशा स्वेच्छा से उसकी शिक्षा और/या अन्य उचित खर्चों में उपरोक्त राशि के अतिरिक्त सहायता करने की स्वतंत्रता होगी।'
विज्ञापन
5 of 6
शमी और हसीन जहां
- फोटो : ANI
कोर्ट के इस फैसले के बाद हसीन जहां का बयान आया था। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह मॉडलिंग करती थीं, लेकिन शमी ने उन्हें गृहिणी बनकर जीने के लिए कहा। हसीन जहां ने कहा- 'मैं शादी से पहले मॉडलिंग और एक्टिंग करती थी। शमी ने मुझे मेरा पेशा छोड़ने के लिए मजबूर किया। वह चाहता था कि मैं सिर्फ एक गृहिणी की जिंदगी जियूं। मैं शमी से इतना प्यार करती थी कि मैंने खुशी-खुशी यह स्वीकार कर लिया... लेकिन अब मेरे पास खुद की कोई कमाई नहीं है। हमारे भरण-पोषण की सारी जिम्मेदारी शमी को उठानी होगी। इसीलिए जब उसने इनकार किया तो हमें कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा। भगवान का शुक्र है कि हमारे देश में एक कानून है जो लोगों को अपनी जिम्मेदारियां उठाने का आदेश देता है... अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो उसके चेहरे पर यह नहीं लिखा होता कि उसका चरित्र खराब है, वह अपराधी है या वह आपके और आपकी बेटी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा... मैं भी ऐसी ही शिकार हुई... भगवान ने बड़े से बड़े अपराधियों को माफ कर दिया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।