फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'धोनी ने जो किया उसके लिए पूरी जिंदगी कर्जदार रहूंगा', इस दिग्गज का पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर बयान

Sun, 17 Mar 2024 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Mar 2024 04:26 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरूआत थी और तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट खेल लिए हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिए हैं।

विज्ञापन
'I'm Indebted To Dhoni', India Great Ravichandran Ashwin Humble Praise For Former India Captain
धोनी और अश्विन - फोटो : IPL
स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा नई गेंद सौंपकर दिखाए गए भरोसे को नहीं भूले हैं। इसने उनके करियर को नई दिशा दी और इसके लिए वह खुद को पूर्व भारतीय कप्तान का कर्जदार मानते हैं। खास रणनीति बनाने में माहिर धोनी ने 2011 आईपीएल फाइनल में अश्विन को नई गेंद थमाई ही थी और इस उभरते हुए ऑफ स्पिनर ने चौथी ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल का विकेट झटक लिया था।
'I'm Indebted To Dhoni', India Great Ravichandran Ashwin Humble Praise For Former India Captain
अश्विन को सम्मानित करते श्रीनिवासन - फोटो : Social Media
तमिलनाडु ने अश्विन को किया सम्मानित
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरूआत थी और तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट खेल लिए हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिए हैं। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) द्वारा 500 विकेट और 100 टेस्ट की दोहरी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान अश्विन उस पल को नहीं भूले हैं जब धोनी ने उन पर भरोसा दिखाया था।
'I'm Indebted To Dhoni', India Great Ravichandran Ashwin Humble Praise For Former India Captain
अश्विन को सम्मानित करते श्रीनिवासन - फोटो : Social Media
'इस सम्मान के लिए आभारी हूं'
टीएनसीए ने अश्विन को उनकी उपलब्धियों के लिए एक करोड़ रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया। अश्विन ने भावुक होते हुए कहा, 'मैं आम तौर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों की तलाश नहीं करता। मैं यहां आकर सच में इस सम्मान के लिए आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'I'm Indebted To Dhoni', India Great Ravichandran Ashwin Humble Praise For Former India Captain
धोनी और अश्विन - फोटो : IPL
'अश्विन ने सुनाई 2008 की कहानी'
अपने पहले आईपीएल कप्तान धोनी को श्रेय देते हुए अश्विन ने कहा, '2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में मैं सभी महान खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और एमएस धोनी से मिला। तब मैं कुछ भी नहीं था और मेरा उस टीम में खेलना जिसमें मुथैया मुरलीधरन थे।'
विज्ञापन
'I'm Indebted To Dhoni', India Great Ravichandran Ashwin Humble Praise For Former India Captain
धोनी और अश्विन - फोटो : IPL
'धोनी का कर्जदार रहूंगा'
उन्होंने कहा, 'धोनी ने मुझे जो दिया, उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा। उन्होंने मुझे नई गेंद से मौका दिया जबकि सामने क्रिस गेल थे। और 17 साल बाद अनिल भाई इसी घटना के बारे में बात कर रहे हैं।' चेन्नई की टीम ने 2008 में अश्विन को स्थानीय स्पिनर के तौर पर शामिल किया था, लेकिन मुरलीधरन की वजह से उन्हें एक भी मैच नहीं मिला था, लेकिन चेन्नई के 37 साल के इस गेंदबाज ने लगातार खुद में सुधार करके यहां तक पहुंचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed