फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'लंच से पहले भारत के छह विकेट लेंगे', इंग्लैंड के बैटिंग कोच ट्रेस्कॉथिक की टीम इंडिया को चेतावनी

Mon, 14 Jul 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

ट्रेस्कॉथिक ने कहा, 'हम 250 से ज्यादा का स्कोर चाहते थे। पहली पारी में यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कितना अच्छा स्कोर होगा। हालांकि, हमने पांचवें दिन के लिए कुछ प्लान बना रखे हैं, जिसे हम मैदान पर अमल में लाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Will take six wickets before lunch', England batting coach Marcus Trescothick warns Team India
ट्रेस्कॉथिक और भारतीय टीम - फोटो : Ani/Pti
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट, रोमांचक मोड़ पर है। पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 135 रन की जरूरत है, जबकि उसके छह विकेट बचे हुए हैं। इसी बीच इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कॉथिक ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पांचवें दिन पहले सत्र में ही वह भारत के बाकी के छह विकेट गिरा देंगे। टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, कप्तान शुभमन गिल और आकाश दीप पवेलियन लौट चुके हैं। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का आना अभी बाकी है। जहां एक तरफ ट्रेस्कॉथिक ने चेतावनी दी है, वहीं दूसरी तरफ सुंदर ने कहा कि भारतीय टीम जीत हासिल कर लेगी।
IND vs ENG: 'Will take six wickets before lunch', England batting coach Marcus Trescothick warns Team India
पंत, राहुल, जडेजा, सुंदर और नीतीश - फोटो : ANI
ट्रेस्कॉथिक ने कहा कि इंग्लैंड की टीम 250 से ज्यादा का लक्ष्य रखना चाहती थी। उन्होंने कहा, 'हम 250 से ज्यादा का स्कोर चाहते थे। पहली पारी में यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कितना अच्छा स्कोर होगा। हालांकि, हमने पांचवें दिन के लिए कुछ प्लान बना रखे हैं, जिसे हम मैदान पर अमल में लाना चाहते हैं।' ट्रेस्कॉथिक ने शोएब बशीर की अंगुली में लगी चोट के बारे में बात करते हुए कहा, 'बशीर गेंदबाजी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर वह मैदान पर आ सकते हैं।'
IND vs ENG: 'Will take six wickets before lunch', England batting coach Marcus Trescothick warns Team India
भारतीय टीम - फोटो : ANI
इंग्लैंड के बैटिंग कोच ने कहा कि आखिरी 30 मिनट में दर्शकों से खचाखच भरे दर्शकों ने इंग्लैंड का हौसला बढ़ाया और इससे मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को मदद मिली। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे पता होता कि कौन जीतेगा, तो मैं थोड़ा निश्चिंत हो जाता। दोनों टीमें जीतने के लिए बेताब हैं। क्रिकेट के चार दिन कमाल के रहे। चौथे दिन आखिरी आधा घंटा कमाल का था। दर्शक टीम के साथ थे और हमें इस तरह की परिस्थितियां पसंद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'Will take six wickets before lunch', England batting coach Marcus Trescothick warns Team India
भारतीय टीम - फोटो : PTI
ट्रेस्कॉथिक ने कहा, 'मैदान के आसपास की हलचल ने खिलाड़ियों को वो उम्मीद दी जिसकी उन्हें जरूरत थी। पांचवें दिन के पहले घंटे के खेल पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। हमने तेज गेंदबाजों के लिए उछाल और विविधता देखी है। सीम होती गेंदें बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। उम्मीद है कि यह हर जगह सीम करेगी और हम पहले सत्र में छह विकेट हासिल कर लेंगे।' पहले चार दिनों में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए भारतीय बल्लेबाजों को सीम और स्विंग होती गेंदों से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
IND vs ENG: 'Will take six wickets before lunch', England batting coach Marcus Trescothick warns Team India
भारतीय टीम - फोटो : BCCI-x
ट्रेस्कॉथिक का मानना है कि दुनिया भर में फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों के कारण क्रिकेट अधिक दोस्ताना हो गया है और लॉर्ड्स टेस्ट में भारत और मेजबान टीम के बीच चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा खेल के लिए सही है। तीसरे टेस्ट के दौरान कई ऐसे पल आए, जब दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच जंग देखने को मिली और ट्रेस्कॉथिक का मानना है कि यह खेल के लिए अच्छा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed