Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: Marcus Stoinis' girlfriend Sarah Czarnuch Check out her Pictures Photos; Stoinis dedicated 104 meter long six to Girlfriend Sarah video against Mumbai Indians| MI vs LSG
{"_id":"625c0208eff9e91c441c01d0","slug":"ipl-2022-marcus-stoinis-girlfriend-sarah-czarnuch-check-out-her-pictures-photos-stoinis-dedicated-104-meter-long-six-to-girlfriend-sarah-video-against-mumbai-indians-mi-vs-lsg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मार्कस स्टोइनिस ने 104 मीटर लंबा छक्का लगाकर गर्लफ्रेंड की तरफ किया इशारा, जानें कौन हैं सारा जारनुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मार्कस स्टोइनिस ने 104 मीटर लंबा छक्का लगाकर गर्लफ्रेंड की तरफ किया इशारा, जानें कौन हैं सारा जारनुक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:36 PM IST
सार
स्टोइनिस ने सिक्स लगाने के बाद दर्शकों के स्टैंड की तरफ इशारा किया था। उन्होंने इस छक्के को अपनी गर्लफ्रेंड को ही डेडिकेट किया था। 104 मीटर लंबे सिक्स को देखकर उनकी गर्लफ्रेंड भी हैरान थीं।
विज्ञापन
1 of 5
मार्कस स्टोइनिस और सारा जारनुक
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आईपीएल 2022 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक छक्का शामिल है। यह छक्का स्टोइनिस ने मुरुगन अश्विन की गेंद पर लगाया, जो कि 104 मीटर लंबा था।
स्टोइनिस और सारा जारनुक
स्टोइनिस और सारा जारनुक
Trending Videos
2 of 5
सारा जारनुक
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोइनिस ने सिक्स लगाने के बाद दर्शकों के स्टैंड की तरफ इशारा किया था। उन्होंने इस छक्के को अपनी गर्लफ्रेंड को ही डेडिकेट किया था। 104 मीटर लंबे सिक्स को देखकर उनकी गर्लफ्रेंड भी हैरान थीं। दरअसल, स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड का नाम सारा जारनुक है और वह एक ऑस्ट्रेलियन मॉडर और फैशन डिजाइनर हैं।
जारनुक को क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी है और वह बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार की बहुत बड़ी फैन हैं। इसी टीम से स्टोइनिस भी खेलते हैं। स्टोइनिस का पिछले साल ही पूर्व गर्लफ्रेंड स्टेफनी मूलर से ब्रेक अप हुआ था। इसके बाद बिग बैश के जरिये ही स्टोइनिस की मुलाकात जारनुक से हुई थी। स्टोइनिस जारनुक के साथ अपनी रिश्ते को स्टोइनाह बुलाना पसंद करते हैं और कई फोटो के कैप्शन में भी यही नाम लिखा होता है।
मार्कस स्टोइनिस और सारा जारनुक
4 of 5
सारा जारनुक
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जारनुक ने स्टोइनिस के एक फोटो पर कमेंट किया था और उस कमेंट में 'सारकस' लिखा था। मुंबई के खिलाफ सिक्स लगाने के बाद स्टोइनिस ने जारनुक के तरफ इशारा किया। जारनुक भी इस शॉट को देखकर ताली बजाती नजर आई थीं। वह काफी खुश दिख रही थीं। स्टोइनिस का 104 मीटर लंबा छक्का इस सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का है।
इस सीजन सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड मुंबई के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है। उन्होंने 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था। दूसरे नंबर पर लियाम लिविंगस्टोन हैं। उन्होंने 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था। मुंबई के खिलाफ मैच में कप्तान राहुल के नाबाद 103 रन की बदौलत लखनऊ ने 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन ही बना सकी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।