Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: Sara Tendulkar reaction on Tim David Run Out; Sara Tendulkar reaction on Rohti sharma six MI vs SRH IPL Photos
{"_id":"62847cc2ae7288609c6337e2","slug":"ipl-2022-sara-tendulkar-reaction-on-tim-david-run-out-sara-tendulkar-reaction-on-rohti-sharma-six-mi-vs-srh-ipl-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022, SRH vs MI Photos: मैच में छा गईं सारा तेंदुलकर, चौके-छक्के लगने पर झूमीं तो टिम डेविड के आउट होने पर निराश नजर आईं, देखें फोटोज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022, SRH vs MI Photos: मैच में छा गईं सारा तेंदुलकर, चौके-छक्के लगने पर झूमीं तो टिम डेविड के आउट होने पर निराश नजर आईं, देखें फोटोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 May 2022 12:09 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। सारा दर्शक दीर्घा से टीम को चीयर करती हुई नजर आईं। इस दौरान कैमरे की नजर कई बार उन पर पड़ी। ग्लैमर की वजह से सारा पूरे मैच में छाई रहीं।
विज्ञापन
1 of 14
सारा तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
आईपीएल 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस पर तीन रन से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। सारा दर्शक दीर्घा से टीम को चीयर करती हुई नजर आईं। इस दौरान कैमरे की नजर कई बार उन पर पड़ी। ग्लैमर की वजह से सारा पूरे मैच में छाई रहीं।
Trending Videos
2 of 14
रोहित शर्मा के शॉट पर चीयर करतीं सारा
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में दिखे। उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन की अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। जब रोहित ने छक्के लगाए, उस दौरान सारा तेंदुलकर झूम उठीं और टीम को जमकर चीयर किया। सारा तेंदुलकर के रिएक्शन टीवी स्क्रीन पर दिखाए गए। इसके बाद उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कई फैन्स ने उनकी तस्वीरों को शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
टिम डेविड के रन आउट होने पर यकीन नहीं कर सकीं सारा
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में एक वक्त मुंबई इंडियंस ने अपनी पकड़ बना ली थी। 18वें ओवर में नटराजन गेंदबाजी के लिए और इस ओवर में डेविड ने चार छक्के लगाए। इस ओवर में मुंबई की टीम ने कुल 26 रन बटोरे। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड रन आउट हुए। 18वें ओवर में जब डेविड रन आउट हुए तो वीआईपी बॉक्स में बैठीं सारा तेंदुलकर चीख पड़ीं। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि डेविड आउट हो चुके हैं।
दरअसल, डेविड 19वें ओवर में भी स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे, इसलिए आखिरी गेंद पर भी एक रन चुराने के लिए दौड़ पड़े। वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज में पहुंच पाते इससे पहले ही नटराजन ने गिल्लियां बिखेर दीं। अपनी 18 गेंदों पर 46 रन की पारी में डेविड ने तीन चौके और चार छक्के लगाए।
4 of 14
सारा तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
सारा इस मैच से पहले भी कई बार मुंबई टीम को सपोर्ट करने पहुंची हैं। हालांकि, इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा और टीम 13 में से 10 मैच गंवा चुकी है। मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।
विज्ञापन
5 of 14
राहुल त्रिपाठी और प्रियम गर्ग
- फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक शर्मा एक बार फिर से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वह 10 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनिएल सैम्स ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मयंक मारकंडे के हाथों कैच कराया। प्रियम गर्ग शानदार बल्लेबाजी कर पवेलियन लौटे। वह अपने अर्घशतक से चूक गए। उन्हें रमनदीप सिंह ने अपने पहले ओवर की चोथी गेंद पर खुद कैच पकड़कर आउट किया। प्रियम ने आउट होने से पहले 26 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी निभाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।