फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: आईपीएल में 145+ किमी/घंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर, देखें लिस्ट

Wed, 20 Mar 2024 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Mar 2024 11:07 AM IST
सार

हम आपको इस खबर में उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में 145+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2024: Virat Kohli has most runs against 145+ kmph pace deliveries in IPL; Gayle, Dhoni impressive
कोहली, गेल और धोनी - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस सीजन में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। कुछ टीमों के बीच और कुछ खिलाड़ियों के बीच जंग देखने को मिल सकती है। हार्दिक पांड्या जब अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेंगे तो मुकाबला देखने लायक होगा।


वहीं, पैट कमिंस जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेंगे तो भी वह मैच दिलचस्प रहेगा। वहीं, विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह, महेंद्र सिंह धोनी और मिचेल स्टार्क के बीच बैट और बॉल की जंग भी देखने लायक होगी। हम आपको इस खबर में उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में 145+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आइए जानते हैं...
IPL 2024: Virat Kohli has most runs against 145+ kmph pace deliveries in IPL; Gayle, Dhoni impressive
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
1. विराट कोहली
विराट कोहली ने इस लीग में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की तेजी से फेंकी गई गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने ऐसी गेंदों पर 137 रन बनाए हैं और तीन बार वह आउट हो चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.3 का रहा। वहीं, विराट ने 45.6 की औसत से रन बनाए हैं। विराट ओपनिंग के लिए उतरते हैं और इस बार भी उन्हें यही जिम्मेदारी दी जा सकती है। विराट पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा।
IPL 2024: Virat Kohli has most runs against 145+ kmph pace deliveries in IPL; Gayle, Dhoni impressive
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
2. शिखर धवन
धवन आईपीएल के सबसे ज्यादा कंसिस्टेंट बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने इस लीग में कई फ्रेंचाइजी के लिए खूब रन बनाए हैं। फिलहाल वह पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। तेज गेंदबाजों को खेलने के मामले में धवन का भी कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने इस लीग में 145+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार की रफ्तार से फेंकी गई गेंदों पर 130 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 65 का और स्ट्राइक रेट 160.5 का रहा है, जो कि शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Virat Kohli has most runs against 145+ kmph pace deliveries in IPL; Gayle, Dhoni impressive
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
3. क्रिस गेल
गेल अब आईपीएल में नहीं हैं। हालांकि, जब वह खेलते तो हर टीम बाकी सारी प्लानिंग छोड़कर उन्हें आउट करने में जुट जाती थी। गेल ऐसे खिलाड़ी थे जो अपने दम पर पूरा मैच पलटने की क्षमता रखते थे। उन्होंने इस तरह की गेंदों पर 127 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 127 का रहा और स्ट्राइक रेट 154.9 का रहा। 
विज्ञापन
IPL 2024: Virat Kohli has most runs against 145+ kmph pace deliveries in IPL; Gayle, Dhoni impressive
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
4. रोहित शर्मा
रोहित ने आईपीएल में 145+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंदों पर 114 रन बनाए हैं, लेकिन चार बार आउट भी हुए हैं। उनका औसत 28.5 का रहा है और स्ट्राइक रेट 139 का रहा है। रोहित 2013 के बाद पहली बार सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल खेलते नजर आएंगे। वह मुंबई से ही खेलते दिखेंगे, लेकिन इस टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed