{"_id":"6826e4c4e5775405200f3988","slug":"ipl-2025-delhi-capitals-playoff-hopes-be-affected-by-absence-of-mitchell-starc-faf-du-plessis-not-certain-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: स्टार्क के नहीं खेलने से दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगेगा झटका? डुप्लेसिस की भी वापसी तय नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: स्टार्क के नहीं खेलने से दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगेगा झटका? डुप्लेसिस की भी वापसी तय नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 May 2025 12:39 PM IST
सार
स्टार्क ने आईपीएल के शेष मैचों के लिए कथित तौर पर भारत लौटने का फैसला नहीं किया है। 'ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, स्टार्क ने फ्रेंचाइजी को बताया है कि वह धर्मशाला वाले मैच के एक सप्ताह बाद टीम में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 के दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इस बार कई विदेशी खिलाड़ियों के भारत नहीं लौटने की संभावना है। इससे कई टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण को ठेस पहुंचेगी। दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हीं टीमों में शामिल है। टीम को हाल फिलहाल में हार का सामना करना पड़ा है और अब उनके लिए बचे हुए मैचों को हर हाल में जीतना जरूरी है। हालांकि, अब दूसरे चरण में मिचेल स्टार्क खेलते नहीं दिखेंगे। स्टार्क ने अब तक घातक गेंदबाजी की थी। इसके अलावा फाफ डुप्लेसिस की वापसी भी अभी तय नहीं है। वहीं, जेक फ्रेजर मैकगर्क पहले ही टूर्नामेंट से हट चुके हैं।
2 of 6
अक्षर पटेल और स्टार्क
- फोटो : IPL/BCCI
बाकी बचे मैच में नहीं खेलेंगे स्टार्क
नीलामी में 11.75 करोड़ में बिकने वाले स्टार्क ने आईपीएल के शेष मैचों के लिए कथित तौर पर भारत लौटने का फैसला नहीं किया है। 'ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, स्टार्क ने फ्रेंचाइजी को बताया है कि वह धर्मशाला वाले मैच के एक सप्ताह बाद टीम में शामिल नहीं हो सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में दिल्ली को ईमेल भी कर दिया है। इस मैच को आस-पास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण अगले दिन लीग को निलंबित कर दिया गया था। बीसीसीआई ने संघर्ष विराम के बाद सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद 17 मई से इसे फिर से शुरू करने की घोषणा की। इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह तीन जून को खेला जाएगा।
3 of 6
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
दिल्ली के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ी स्टार्क इस सत्र में टीम के लिए अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली की टीम को आगामी मैचों में निश्चित तौर पर उनकी कमी महसूस होगी। दिल्ली की टीम फिलहाल 11 मैचों में छह जीत और चार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसके 13 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +0.362 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
डुप्लेसिस की वापसी पर भी संशय बरकरार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस लीग में वापस आएंगे या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। दूसरी ओर ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा है कि वह टीम में सिर्फ लीग चरण के मैचों के लिए शामिल होंगे। वह इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
जैक फ्रेजर मैकगर्क-मुस्तफिजुर रहमान
- फोटो : ANI
मुस्तफिजुर के जुड़ने पर भी संदेह बरकरार
दिल्ली कैपिटल्स ने भारत नहीं लौटने का फैसला करने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान करार किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की भागीदारी पर हालांकि संदेह बना हुआ है क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि उनसे इस क्रिकेटर के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए संपर्क नहीं किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।