{"_id":"6818803eb552e3e89b089655","slug":"ipl-2025-which-team-qualified-for-playoffs-in-ipl-most-record-rcb-csk-mi-pbks-kkr-gt-srh-rr-2025-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची? टॉप तीन में शामिल आरसीबी के नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची? टॉप तीन में शामिल आरसीबी के नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड
Mon, 05 May 2025 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 May 2025 02:39 PM IST
सार
शीर्ष पांच में एक आरसीबी ही है, जिसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच टीमों में आरसीबी ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। 54 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। आठ टीमें अब भी अंतिम-चार में पहुंचने की दौड़ में हैं। अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है, लेकिन यह टीम इस साल सबसे आखिरी 10वें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : ANI
1. चेन्नई सुपर किंग्स
सीएसके की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में 12 बार पहुंच चुकी है। इनमें से पांच बार टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीत चुकी है। सभी खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं। सीएसके के नाम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। उसने प्लेऑफ में 26 मैच खेले हैं और 17 में जीत हासिल की है। नौ मैचों में टीम को हार मिली है।

रोहित और पोलार्ड
- फोटो : ANI
2. मुंबई इंडियंस
मुंबई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह टीम 10 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और इसमें से खिताब पांच बार जीत चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था और यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे। हालांकि, इस बार भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है। मुंबई ने प्लेऑफ में चेन्नई के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इस टीम ने प्लेऑफ में 20 मैच खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। सात में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। यह टीम अभी तक नौ बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी है। टीम के इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है। क्या इस बार यह टीम जीत का सूखा खत्म कर पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। पिछले सीजन आरसीबी को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। आरसीबी का प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम अंतिम चार में 15 मैच खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ पांच मैच जीते हैं। 10 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है।
IPL Playoffs 2025: अब भी पांच टीमें पा सकती हैं 18 अंक, प्लेऑफ में किसी का स्थान अभी पक्का नहीं, देखें समीकरण

सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
4. सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ में नौ बार पहुंच चुकी है और इनमें से दो बार खिताब जीती है। सनराइजर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में खिताब अपने नाम किया था। सनराइजर्स की टीम 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीती थी। पिछली बार टीम पैट कमिंस की कप्तानी में फाइनल में तो पहुंची लेकिन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में 14 मैच खेले हैं और छह मैच जीते हैं। आठ मैचों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार सनराइजर्स की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है।