फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit-Kohli: कोहली-रोहित के टेस्ट से संन्यास के लिए BCCI जिम्मेदार? बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कही यह बात

Wed, 16 Jul 2025 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Jul 2025 01:33 PM IST
सार

शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई कोहली और रोहित दोनों का भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मान करता है, लेकिन किसी खिलाड़ी के किसी प्रारूप से हटने के फैसले को प्रभावित नहीं करता।

विज्ञापन
Is BCCI responsible for Kohli-Rohit Test retirement? Board vice-president Rajiv Shukla clarify, know what said
राजीव शुक्ला का बयान - फोटो : ANI
भारतीय टीम की लॉर्ड्स में हार के बाद एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली चर्चा में आ गए हैं। मदन लाल समेत कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली से संन्यास का फैसला वापस लेने को कहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित और विराट पर टेस्ट से संन्यास लेने को लेकर बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की तरफ से दबाव बनाए जाने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, अब बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि टेस्ट से हटने का निर्णय पूरी तरह से रोहित और कोहली द्वारा लिया गया था और उन पर बोर्ड से कोई हस्तक्षेप या दबाव नहीं था।


 
Is BCCI responsible for Kohli-Rohit Test retirement? Board vice-president Rajiv Shukla clarify, know what said
रोहित और विराट - फोटो : ANI
इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से भारत की 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही उनके संन्यास को लेकर बातें शुरू हो गईं थीं। बीसीसीआई के हस्तक्षेप की बात भी सामने आई थी। यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बीसीसीआई टेस्ट टीम में युवाओं को लाने के पक्ष में है और हो सकता है कि बोर्ड ने अपने दिग्गजों को संन्यास लेने के लिए कहा हो। शुक्ला ने हालांकि इन दावों का खंडन किया और कहा कि संन्यास का फैसला खिलाड़ियों का खुद का है।
Is BCCI responsible for Kohli-Rohit Test retirement? Board vice-president Rajiv Shukla clarify, know what said
विराट, द्रविड़ और रोहित - फोटो : ANI
शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई कोहली और रोहित दोनों का भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मान करता है, लेकिन किसी खिलाड़ी के किसी प्रारूप से हटने के फैसले को प्रभावित नहीं करता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बोर्ड को हमेशा सबसे लंबे प्रारूप में दो दिग्गजों की कमी खलेगी, लेकिन वनडे सेटअप में उनकी उपस्थिति का जश्न मनाना जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is BCCI responsible for Kohli-Rohit Test retirement? Board vice-president Rajiv Shukla clarify, know what said
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : PTI
शुक्ला ने कहा, 'मैं एक बार और सभी के लिए कुछ बातों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं। हम सभी रोहित और विराट की अनुपस्थिति महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद ही टेस्ट से संन्यास का फैसला किया। बीसीसीआई की नीति है कि वह किसी भी खिलाड़ी को कभी नहीं बताता कि कब और किस प्रारूप से संन्यास लेना है। यह खिलाड़ी पर है। यह उनका अपना निर्णय था। उन्होंने खुद ही रिटायरमेंट ले लिया। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। हम उन्हें महान बल्लेबाज मानते हैं। अच्छी बात यह है कि वे वनडे में उपलब्ध हैं।'
विज्ञापन
Is BCCI responsible for Kohli-Rohit Test retirement? Board vice-president Rajiv Shukla clarify, know what said
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
रोहित और विराट ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। एक हफ्ते के अंदर दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिये इसका एलान किया था। कई रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि दोनों इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी भी कर रहे थे। दोनों का संन्यास चौंका देने वाला था। दोनों ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। कई रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि बीसीसीआई अधिकारियों ने उन्हें कम से कम एक और सीरीज में खेलने के लिए मनाने की कोशिश की थी। भारतीय टेस्ट टीम ने शुभमन गिल के नेतृत्व में एक नए युग में प्रवेश किया है। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज को इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले बागडोर सौंपी गई थी। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed