Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
MI vs LSG, IPL 2022: Will Arjun Tendulkar finally make his IPL debut, Sara Tendulkar comment; Predicted Playing XI of Mumbai Indians against Lucknow Super Giants
{"_id":"625a7aef6748404c302b6092","slug":"mi-vs-lsg-ipl-2022-will-arjun-tendulkar-finally-make-his-ipl-debut-sara-tendulkar-comment-predicted-playing-xi-of-mumbai-indians-against-lucknow-super-giants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: सारा तेंदुलकर का टूटा दिल, भाई अर्जुन को नहीं मिली प्लेइंग-11 में जगह, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: सारा तेंदुलकर का टूटा दिल, भाई अर्जुन को नहीं मिली प्लेइंग-11 में जगह, जानें पूरा मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Apr 2022 05:36 PM IST
सार
लखनऊ के खिलाफ मैच मुंबई के लिए अहम है और इस मैच को जीतकर टीम लीग में वापसी करना चाहेगी। मुंबई की टीम अगर यह मैच भी हारती है तो उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।
विज्ञापन
1 of 6
सारा तेंदुलकर और अर्जुल तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आईपीएल 2022 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से है। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के लिए यह सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने पांचों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।
Trending Videos
2 of 6
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में लखनऊ के खिलाफ मैच मुंबई के लिए अहम है और इस मैच को जीतकर टीम लीग में वापसी करना चाहेगी। मुंबई की टीम अगर यह मैच भी हारती है तो उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच के लिए स्पेशल स्ट्रैट्जी बनाने में भी जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अर्जुल तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया। बसिल थंपी की जगह फैबियन एलेन का मौका दिया गया। मैच से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है। मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अर्जुल तेंदुलकर की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में आज के मैच का जिक्र किया था। इसमें लिखा गया था- हमारे दिमाग में आज लखनऊ के खिलाफ मैच है।
इस तस्वीर पर अर्जुन तेंदुलकर की बहन और दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया था। इस कमेंट में सारा ने नीले रंग का दिल बनाया है। मुंबई इंडियंस की जर्सी नीले रंग की ही है। इसके बाद फैन्स कयास लगा रहे थे कि लखनऊ के खिलाफ मैच में अर्जुन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ सारा का दिल टूट गया। सारा यह मैच देखने के लिए ब्रेबोर्न स्टेडियम भी पहुंची हैं। अर्जुन को मुंबई ने इस साल मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
5 of 6
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
उन्होंने अब तक अपने टी-20 करियर में दो टी-20 मैच खेले हैं। इसमें अर्जुन ने दो विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा उनके नाम तीन रन हैं। अर्जुन बाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। वह रणजी में मुंबई टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल में डेब्यू कर 22 साल के अर्जुन अपनी चमक बिखेर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।