{"_id":"653b68229ef1e85a670c6170","slug":"ms-dhoni-on-playing-ipl-2024-retired-from-thala-dhoni-big-statement-regarding-return-in-ipl-2024-2023-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni on IPL 2024: '...रिटायर हुआ हूं', आईपीएल 2024 में वापसी को लेकर 'थाला' धोनी का बड़ा बयान, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni on IPL 2024: '...रिटायर हुआ हूं', आईपीएल 2024 में वापसी को लेकर 'थाला' धोनी का बड़ा बयान, कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:05 PM IST
सार
अब धोनी आईपीएल 2024 खेलेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, एक कार्यक्रम के दौरान उनके बयान ने यह साफ कर दिया है कि वह इस लीग से अभी फिलहाल दूर होने नहीं जा रहे।
विज्ञापन
1 of 6
धोनी
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के दिग्गजों में से एक हैं। वह तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। हालांकि, 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब ऐसा लग रहा था कि पता नहीं वह अगला आईपीएल सीजन भी खेलेंगे या नहीं।
2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, 2021 में धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। फिर ऐसा माना जा रहा था कि 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। माही आईपीएल 2023 में जहां-जहां भी मैच खेलने गए, काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ आई। अब वह आईपीएल 2024 खेलेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, एक कार्यक्रम के दौरान उनके बयान ने यह साफ कर दिया है कि वह इस लीग से अभी फिलहाल दूर होने नहीं जा रहे।
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी हाल ही में एक कार्यक्रम में गए थे और वहां उन्होंने बड़े संकेत दिए हैं। इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने धोनी को गलती से रिटायर क्रिकेटर बता दिया। इस पर धोनी के जवाब में सभी को चौंका दिया। इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने कहा- जैसे कि अब आप क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं...।
Ms Dhoni reconfirms that he is gonna play the 2024 IPL.
In an event, the interviewer started asking his question like “As you have retired from cricket..”
Ms interrupted and told “Retired from International only”
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार महेंद्र सिंह धोनी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सुनते ही धोनी ने बीच में टोका और इंटरव्यू लेने वाले को सही करते हुए कहा- सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं। धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे। आईपीएल फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि अगला सीजन खेलने का फैसला वह दिसंबर-जनवरी में लेंगे। आईपीएल के तुरंत बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी और फिलहाल वह रिहैब में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हार्दिक, रवि शास्त्री और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
भारत में ब्रांड होने के बावजूद धोनी सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। जहां एकतरफ लोग सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं, वहीं धोनी इन सभी चीजों से दूर रहते हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि उन्हें ठीक से मोबाइल चलाना भी नहीं आता। माही कभी अपनी उपलब्धियों के बारे में बात नहीं करते हैं और बेहद आम जिंदगी जीते हुए दिखते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।