{"_id":"692d0cdcf7cf440d8a05ab97","slug":"rohit-and-kohli-s-odi-future-india-coach-says-focus-should-be-on-current-form-not-2027-2025-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kohli-Rohit: क्या 2027 विश्वकप में खेलेंगे रोहित-कोहली? भविष्य पर कोच का गोलमोल जवाब चर्चा में, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli-Rohit: क्या 2027 विश्वकप में खेलेंगे रोहित-कोहली? भविष्य पर कोच का गोलमोल जवाब चर्चा में, जानें क्या कहा
Mon, 01 Dec 2025 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:07 AM IST
सार
सितांशु कोटक का संदेश बिल्कुल स्पष्ट था कि कोहली और रोहित अभी शीर्ष फॉर्म में हैं। इन दोनों की फिटनेस और मैच पर प्रभाव शानदार है। भविष्य पर बहस की जगह वर्तमान प्रदर्शन का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
कोहली-रोहित
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत की 17 रन की जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस समय ध्यान 2027 विश्व कप पर नहीं बल्कि इन दोनों खिलाड़ियों के वर्तमान शानदार प्रदर्शन पर होना चाहिए।
कोहली-रोहित
- फोटो : PTI
कोहली की पारी पर खास प्रतिक्रिया
कोटक ने विराट कोहली की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की और कहा, 'यह एक बेहतरीन पारी थी। उन्होंने जिम्मेदारी ली और शानदार बल्लेबाजी की। यह उनका 52वां वनडे शतक है, वह अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि कोहली फिट हैं और किसी तरह की चोट की चिंता नहीं है।

रोहित-कोहली की मौजूदगी टीम के लिए क्यों अहम?
कोटक ने आगे कहा, 'रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हों तो बड़ा फर्क पड़ता है। उनकी साझेदारी और अनुभव मैच बदल देता है।' रांची मुकाबले में इन दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका ने भारत को मजबूत शुरुआत देने में अहम योगदान दिया।
कोटक ने आगे कहा, 'रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हों तो बड़ा फर्क पड़ता है। उनकी साझेदारी और अनुभव मैच बदल देता है।' रांची मुकाबले में इन दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका ने भारत को मजबूत शुरुआत देने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली-रोहित
- फोटो : PTI
2027 विश्व कप को लेकर बोले कोच
जब कोच से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम को 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित और कोहली के भविष्य पर सोचना चाहिए, तो कोटक ने इसे पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि अभी भविष्य पर चर्चा की जरूरत है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी फिटनेस और प्रदर्शन खुद बोलते हैं। मुझे नहीं पता कि हमें इन सब (भविष्य) पर गौर करने की जरूरत क्यों है। वह वाकई अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि हमें उसके भविष्य के बारे में बात करने की जरूरत है।'

भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। मेहमानों की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), मार्को यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।