फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit-Shubman: रोहित ने 2012 में ही कर दी थी शुभमन के कप्तान बनने की भविष्यवाणी? हिटमैन का पुराना पोस्ट वायरल

Mon, 06 Oct 2025 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Oct 2025 11:13 AM IST
सार

रोहित शर्मा का वह पुराना पोस्ट दिलचस्प घटनाओं में शुमार हो गया है। चाहे यह महज एक संयोग हो या किस्मत का खेल, लेकिन 45 से 77 का यह सफर अब भारतीय क्रिकेट की नई कहानी बन गया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma 2012 Post Goes Viral as Fans Link It to Shubman Gill ODI Captaincy; know whole matter
रोहित और शुभमन - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव तब देखने को मिला जब बीसीसीआई ने वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल को सौंप दी। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए यह फैसला लिया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया।


रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन बोर्ड का मानना है कि अब नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का समय है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का 13 साल पुराना संदेश वायरल हो गया, जिसने चर्चा को और भी दिलचस्प बना दिया।
Rohit Sharma 2012 Post Goes Viral as Fans Link It to Shubman Gill ODI Captaincy; know whole matter
रोहित और शुभमन - फोटो : ANI
'नए युग की शुरुआत...'
साल 2012 में रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'एक युग का अंत (45) और नए युग की शुरुआत (77)…।' जैसे ही यह पुराना पोस्ट सामने आया, फैंस में हलचल मच गई। लोगों ने इसे मौजूदा हालात से जोड़ते हुए कहा कि क्या रोहित ने 13 साल पहले ही शुभमन के कप्तान बनने की भविष्यवाणी कर दी थी? यह संयोग भी खास है, क्योंकि रोहित शर्मा की जर्सी संख्या 45 है और शुभमन गिल की 77 है।

Rohit Sharma 2012 Post Goes Viral as Fans Link It to Shubman Gill ODI Captaincy; know whole matter
रोहित और शुभमन - फोटो : ANI
असलियत कुछ और थी
हालांकि, इस पोस्ट की सच्चाई कुछ अलग थी। उस समय रोहित शर्मा अपनी जर्सी का नंबर बदलने के बारे में सोच रहे थे। वह अपने पुराने नंबर 45 की जगह नया नंबर 77 अपनाना चाहते थे। उन्होंने यह संदेश उसी बदलाव के संकेत के रूप में लिखा था। लेकिन अब, जब 77 नंबर पहनने वाले शुभमन गिल ने वास्तव में रोहित की जगह भारत की कप्तानी संभाल ली है, तो यह पुराना वाक्य आज भविष्यवाणी जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma 2012 Post Goes Viral as Fans Link It to Shubman Gill ODI Captaincy; know whole matter
रोहित और शुभमन - फोटो : ANI
संयोग या संकेत?
रोहित शर्मा का वह पुराना पोस्ट दिलचस्प घटनाओं में शुमार हो गया है। चाहे यह महज एक संयोग हो या किस्मत का खेल, लेकिन 45 से 77 का यह सफर अब भारतीय क्रिकेट की नई कहानी बन गया है। फैंस का कहना है कि हिटमैन ने तो वाकई 13 साल पहले ही आने वाले समय की पटकथा लिख दी थी। 2012 में शुभमन जूनियर क्रिकेट खेल रहे थे और किसी को नहीं पता था कि यह खिलाड़ी आगे चलकर भारत का कप्तान बनेगा।

विज्ञापन
Rohit Sharma 2012 Post Goes Viral as Fans Link It to Shubman Gill ODI Captaincy; know whole matter
रोहित और शुभमन - फोटो : ANI
दो प्रारूपों के कप्तान बने गिल
26 साल के शुभमन गिल अब भारत के टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह जिम्मेदारी ली थी।
इंग्लैंड में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल ने पहली बार टीम का नेतृत्व किया और सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। इस सीरीज में गिल की शांत स्वभाव, धैर्य और सूझबूझ की तारीफ कई पूर्व खिलाड़ियों ने की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed