{"_id":"6292309c21d2db09970c5772","slug":"rr-vs-gt-ipl-2022-final-narendra-modi-stadium-pitch-report-ahmedabad-weather-narendra-modi-stadium-ahmedabad-weather-forecast-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GT vs RR IPL Final Pitch Report: अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बनाने ही होंगे 170 से ज्यादा रन, यहां जानें पिच और मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs RR IPL Final Pitch Report: अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बनाने ही होंगे 170 से ज्यादा रन, यहां जानें पिच और मौसम का हाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 May 2022 08:34 AM IST
सार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 14 टेस्ट, 27 वनडे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में 16 आईपीएल मैच भी हुए हैं। यह गुजरात टाइटंस टीम का होम ग्राउंड भी है।
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल 2022 फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पहले मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसके बाद इसे दोबारा बनाया गया और 2021 में यह बनकर तैयार हुआ। मोटेर से नाम बदलकर इस स्टेडियम का नाम मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया। नरेंद्र मोदी 2009 से लेकर 2014 तक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
2 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 14 टेस्ट, 27 वनडे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में 16 आईपीएल मैच भी हुए हैं। यह गुजरात टाइटंस टीम का होम स्टेडियम भी है। 2010, 2014 और 2015 में यह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड भी रहा था। आईपीएल 2021 में भी इसमें कुछ मैच हुए।
3 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कोरोना की वजह से स्थगित होने के बाद यहां के सभी मैच यूएई शिफ्ट कर दिए गए थे। वहीं, आईपीएल 2022 में इस मैदान पर एक मैच खेला जा चुका है। क्वालिफायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। अब इस मैदान पर आईपीएल 2022 का सबसे महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। यह मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस की भूमिका भी अहम रही है। इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करना आसान है। पिछले साल इस मैदान पर खेले गए टी-20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 से कम का लक्ष्य देने वाली टीमों को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। यानी 170 से कम के टारगेट को चेज करते हुए बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
बाउंड्री: मैदान की कुल लंबाई 180 यार्ड x 150 यार्ड है। स्क्वायर लेग और डीप प्वाइंट पर मैदान की लंबाई 67 से 74 मीटर है। वहीं, बिहाइन्ड स्क्वायर यानी फाइन लेग, लॉन्ग लेग और थर्ड मैन पर मैदान की लंबाई 60 से 62 मीटर है। फ्रंट ऑफ स्क्वायर यानी कवर्स, एक्स्ट्रा कवर और डीप मिड विकेट पर मैदान की लंबाई 75 से 80 मीटर है।
विज्ञापन
5 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
स्टेडियम में पांच काली मिट्टी की पिचें और छह लाल मिट्टी की पिचें हैं। काली मिट्टी की पिचें लाल मिट्टी की पिचों की तुलना में बेहतर उछाल देती हैं। काली मिट्टी की पिचें जल्द ही सूख जाती हैं और स्पिनरों या धीमे गेंदबाजों की सहायता करती हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच में रन बनाना काफी आसान है। अच्छी पिच और तेज आउटफील्ड का मतलब है कि बल्लेबाज कुछ अच्छे शॉट खेल सकते हैं। गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।