सब्सक्राइब करें
GT Inning
52/1 (6 ov)
Target: 165
Jos Buttler 6(4)*
Shubman Gill 31 (18)
Gujarat Titans need 113 runs in 14.0 remaining overs

Shami-Hasin Jahan: 45 वर्षीय हसीन का 34 साल के शमी पर उम्र की धांधली का आरोप, लिखा- पत्नी बूढ़ी हो या जवान...

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Jul 2025 03:38 PM IST
सार

हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी पर हमलावर दिखी हैं और उन पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। अब उनका एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

विज्ञापन
Shami-Hasin Jahan: 45-year-old Hasin Jahan accused Shami of age fraud, said- wife is old or young...
शमी और हसीन जहां - फोटो : Instagram/ANI
मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां का हमला रुक नहीं रहा है। वह सोशल मीडिया पर एक के बाद एक, कई पोस्ट कर निशाना साध रही हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शमी पर उम्र में धांधली का आरोप लगा रही हैं। स्टार्स अनफोल्डेड  और स्पोर्ट्सकीडा के मुताबिक, हसीन जहां की उम्र 45 साल की है और उनके पक्ष में हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शमी को निर्देश दिया कि वह हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। इसके बाद से हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी पर हमलावर दिखी हैं और उन पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।


हसीन जहां ने उम्र पर जताई आपत्ति
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया पोस्ट में अपनी उम्र को लेकर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने अमर उजाला की खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह 45 वर्ष की नहीं हैं। हालांकि, अमर उजाला ने उनकी उम्र तथ्यात्मक जांच के बाद ही प्रकाशित की है। तमाम साइट्स और उम्र संबंधी रिपोर्ट्स की जांच के आधार पर ही उनकी उम्र प्रकाशित की गई। इस मामले में हसीन जहां से संपर्क करके दस्तावेज मांगने की कोशिश की गई। हालांकि, अब तक इस पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में जिस सबूत की बात की है, वह सबूत भी उनसे मांगा गया है।
Trending Videos
Shami-Hasin Jahan: 45-year-old Hasin Jahan accused Shami of age fraud, said- wife is old or young...
शमी और हसीन जहां - फोटो : ANI
'जाली दस्तावेज बनाकर आठ साल...'
शनिवार को किए गए पोस्ट में हसीन जहां ने 34 साल के शमी का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला करते हुए लिखा- वह अपनी पत्नी से दो साल बड़ा है, लेकिन जाली दस्तावेज बनाकर आठ साल उम्र कम कर लिया। जब उसकी पत्नी उसकी सच्चाई दुनिया के सामने लाती है तब वह आदमी दुनिया के सामने बेचारा बनकर बोलता है कि देखो मुझसे उम्र में बड़ी है, तब भी शादी की। तेरे घर में, तेरे खानदान में सुंदर लड़कियां पहले से थीं तो तूने शादी क्यों किया?'

Hasin Jahan-Shami: 'लव यू जानू...कहीं मिलेगी तुम्हें मेरी जैसी बीवी?' शमी के लिए फिर उमड़ा हसीन जहां का प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन
Shami-Hasin Jahan: 45-year-old Hasin Jahan accused Shami of age fraud, said- wife is old or young...
हसीन जहां और शमी - फोटो : Instagram/ANI
'पत्नी बूढ़ी हो या जवान खर्चा तुझे ही उठाना है'
हसीन जहां ने लिखा, 'वैसे भी पत्नी को क्या फर्क पड़ेगा इन बातों से? पत्नी बूढ़ी हो या जवान खर्चा तुझे ही उठाना है। मैं तो बोल रही हूं तू दुनिया को रो कर बोल तेरे घर में कितने सुंदर लोग हैं और तेरी पत्नी 80 साल की है। पत्नी को कोई फर्क नहीं पड़ता इन बातों से। तू ही मुंह की खाएगा इंशाअल्लाह और खा भी रहा है अल्हमदुल्लिलाह।' हसीन ने इसी के साथ वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह एक्टिंग कर तंज कसने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने शमी को टैग नहीं किया है, जबकि इससे पहले किए गए पोस्ट में उन्होंने साफतौर पर शमी को पोस्ट कर उन पर हमला बोला था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Haseen Jahan (@hasinjahanofficial)


Shami-Hasin Jahan: 45-year-old Hasin Jahan accused Shami of age fraud, said- wife is old or young...
शमी और हसीन - फोटो : Instagram/ANI
'कहीं ऐसी बीवी मिलेगी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए?'
हसीन ने इससे पहले किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में शमी पर तंज कसते हुए लिखा था, 'आई लव यू सो मच जानू। क्या कहीं ऐसी बीवी मिलेगी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? डोंट वरी माय लव (Don't Worry My Love) मरते दम तक हमारा रिश्ता मजबूत रहेगा, इंशाअल्लाह। बस अब फैसला तुम्हें करना है कि इस रिश्ते को कैसे निभाना है।' हसीन ने शमी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा कि शमी ने उन्हें जान से मारने के लिए गुंडे भेजे थे, लेकिन ऊपर वाले ने उन्हें बचा लिया। हसीन ने शमी के लिए चरित्रहीन-लालची जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। 

Hasin Jahan-Shami: 'मुझे मारने के लिए गुंडे भेजे', हसीन जहां ने शमी पर लगाए गंभीर आरोप, चरित्रहीन-लालची भी कहा
विज्ञापन
Shami-Hasin Jahan: 45-year-old Hasin Jahan accused Shami of age fraud, said- wife is old or young...
शमी और हसीन - फोटो : Instagram/ANI
'सात साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे, क्या फायदा हुआ?'
कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के कुछ ही दिन बाद हसीन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सात साल से हम कानूनी लड़ाई में हैं, लेकिन क्या फायदा हुआ आपको? चरित्रहीन, लालची, संकीर्ण सोच वाले होने के कारण अपना खुद का ही परिवार बर्बाद कर दिया। कितने गुंडों (क्रिमिनल्स) को आपने खरीदा हमें मारने के लिए, बदनाम करने के लिए, परेशान करने के लिए, हर जगह से हराने के लिए, लेकिन कुछ हासिल हुआ आपको?'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed