{"_id":"690846fda33a46d3ad08e576","slug":"sharma-verma-magic-strikes-twice-from-abhishek-tilak-s-asia-cup-heroics-to-shafali-deepti-s-world-cup-glory-2025-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: दो महीने के अंदर दूसरी बार दिखा शर्मा-वर्मा का कमाल, महिला विश्व कप में दोहराई एशिया कप की कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: दो महीने के अंदर दूसरी बार दिखा शर्मा-वर्मा का कमाल, महिला विश्व कप में दोहराई एशिया कप की कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:39 AM IST
सार
इन चारों खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट अब सिर्फ नाम नहीं, ब्रांड ऑफ टैलेंट बन चुका है, जो किसी भी मंच पर मैच बदल सकता है। फैंस तो यहां तक कहने लगे हैं- शर्मा-वर्मा, यानी जीत की गारंटी।
विज्ञापन
1 of 5
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्रिकेट में अक्सर कुछ नाम अपनी गूंज छोड़ जाते हैं। लेकिन जब एक ही उपनाम वाली जोड़ी दो अलग-अलग टूर्नामेंट्स में चमक बिखेर दे, वो भी महिला और पुरुष क्रिकेट में, तो कहानी अपने आप में ऐतिहासिक बन जाती है। दो महीने पहले एशिया कप में 'शर्मा-वर्मा' की जोड़ी यानी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने भारतीय पुरुष टीम को खिताब दिलाया था। अब वही जादू महिला विश्व कप में दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने दोहराया है।
2 of 5
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
दो महीने का फासला, एक जैसा जलवा
सितंबर में खेले गए एशिया कप 2025 में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और ओपनर अभिषेक शर्मा ने मिलकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी। अभिषेक ने फाइनल छोड़ लगभग हर मैच में आक्रामक अंदाज दिखाया था, जबकि फाइनल में तिलक वर्मा का बल्ला क्या खूब चला था। पूरे टूर्नामेंट में जहां अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी दिखी, वहीं फाइनल में तिलक का क्लासिक टच दिखा। ये जोड़ी भारत की नई पीढ़ी की ताकत बनकर उभरी थी।
3 of 5
तिलक वर्मा
- फोटो : PTI
अब महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में वही कहानी दोहराई गई, लेकिन इस बार नायक नहीं, नायिकाएं थीं। शेफाली वर्मा, जो टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही टीम में शामिल हुईं, ने फाइनल में धुआंधार पारी खेली, साथ ही दो विकेट भी चटकाए और भारत को जीत की राह दिखाई। वहीं, दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 22 विकेट झटके, जो विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा फाइनल में 58 रन की पारी भी खेली। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेफाली वर्मा
- फोटो : BCCI Women
अब इसे अजब संयोग कहें या कुछ और, जहां एशिया कप फाइनल में तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच और अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, वहीं महिला विश्व कप में शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। दोनों बार भारत के लिए शर्मा-वर्मा नाम की जोड़ी ही ट्रॉफी जीतने वाली साबित हुई। इन चारों खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट अब सिर्फ नाम नहीं, ब्रांड ऑफ टैलेंट बन चुका है, जो किसी भी मंच पर मैच बदल सकता है। फैंस तो यहां तक कहने लगे हैं- शर्मा-वर्मा, यानी जीत की गारंटी।
विज्ञापन
5 of 5
दीप्ति शर्मा
- फोटो : BCCI
शेफाली और दीप्ति के बयान
फाइनल के बाद शेफाली ने कहा, 'मैंने खुद पर भरोसा रखा था। जब मौका मिला, तो बस सोचा कि टीम के लिए कुछ बड़ा करना है। आज वो सपना सच हो गया।' वहीं दीप्ति शर्मा ने कहा, 'हर मैच में मेरा फोकस सिर्फ टीम के लिए विकेट निकालने पर था। जब पूरा देश आपके पीछे खड़ा हो, तो ऊर्जा अपने आप आ जाती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।