{"_id":"69fd6e4e35708e35f305277e","slug":"rcb-vs-lsg-ipl-2026-kohli-out-for-duck-after-46-innings-prince-yadav-says-he-used-virat-s-advice-against-him-2026-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG: 46 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए कोहली, विकेट लेने वाले प्रिंस बोले- विराट की दी सीख उनपर आजमाई","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
RCB vs LSG: 46 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए कोहली, विकेट लेने वाले प्रिंस बोले- विराट की दी सीख उनपर आजमाई
Fri, 08 May 2026 10:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 May 2026 10:32 AM IST
सार
बेंगलुरु बनाम लखनऊ मुकाबले में विराट कोहली 46 पारियों बाद शून्य पर आउट हुए। उन्हें आउट करने वाले प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि पिछले मैच में विराट ने उन्हें लेंथ पर टिके रहने की सलाह दी थी। प्रिंस ने वही रणनीति अपनाई और बड़ा विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
प्रिंस यादव ने कोहली को आउट किया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) से हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत 213 रन चेज करने उतरी आरसीबी की टीम को झटका उस वक्त लगा, जब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने नौ रन से जीत दर्ज की।
कोहली
- फोटो : IANS
46 पारियों बाद शून्य पर आउट
कोहली को प्रिंस ने बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। विराट आईपीएल में 46 पारियों के बाद जीरो पर आउट हुए। कोहली 'डक' पर आखिरी बार साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट हुए थे। वहीं, रनों का पीछा करते हुए साल 2017 के बाद कोहली पहली बार जीरो पर आउट हुए। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेज करते हुए कोहली बिना खाता खोले आउट हुए थे।
प्रिंस यादव ने विकेट पर क्या कहा
विराट को शून्य पर आउट करने को लेकर प्रिंस ने कहा, 'मैंने पहली गेंद पर मिसफील्ड कर दी थी, लेकिन मुझे पता था कि उसे पीछे छोड़ना है और अपना फोकस नहीं खोना है। पिछले मैच के बाद मैं विराट भैया से बात कर रहा था और उन्होंने बस इतना कहा था- जब तक गेंद ऑफ लेंथ पर मूव कर रही है, उसी लेंथ पर बने रहो। हम लगातार छह मैच हार चुके हैं, लेकिन हम आगे भी मेहनत करना जारी रखेंगे।'

प्रिंस ने कोहली को बोल्ड किया
- फोटो : IANS
लखनऊ की पारी
बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने एलएसजी को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। अर्शिन ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए। वहीं, निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रनों का योगदान दिया। मार्श और पूरन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 70 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। मार्श ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी, और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मार्श ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 111 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में मार्श ने नौ चौके और नौ गगनचुंबी छक्के लगाए।
अंत के ओवरों में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने महज 10 गेंदों में 320 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए, चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। एडेन मार्करम एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के गेंदबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। जोश हेजलवुड ने चार ओवर के स्पेल में 49 रन देकर एक विकेट निकाला। वहीं, रसिख सलाम ने चार ओवर में 53 रन देकर एक विकेट चटकाया।

आरसीबी की पारी
ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में छह विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। एलएसजी की यह इस सीजन की तीसरी जीत रही। आरसीबी के लिए जैकब बेथेल सिर्फ चार रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। इसके बाद प्रिंस यादव ने कोहली को पवेलियन भेजा। हालांकि, दो विकेट नौ रनों के स्कोर पर गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी निभाई। पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रजत ने तीन चौके और छह छक्के लगाए। जितेश शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके।
टिम डेविड ने 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमरियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की दमदार पारी भी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, शाहबाज अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला।