{"_id":"5c434d41bdec224bc54a92e7","slug":"actress-sara-ali-khan-reached-dehradun-police-station-with-amrita-singh-in-property-dispute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां अमृता सिंह के साथ अचानक पुलिस थाने पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, प्रॉपर्टी बनी बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां अमृता सिंह के साथ अचानक पुलिस थाने पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, प्रॉपर्टी बनी बड़ी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
amrita singh with sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने पहुंचीं। हुआ यूं कि अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की शनिवार को मौत हो गई। जिसके बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति पर विवाद गरमा गया।
2 of 6
amrita singh
- फोटो : अमर उजाला
केयर टेकर ने बताया कि मामा-भांजी के बीच इस संपत्ति को लेकर कई साल से मुकदमेबाजी चल रही है। मामा का अंतिम संस्कार करने के बाद अृमता बेटी सारा अली खान के साथ विवादित कोठी पर पहुंची।
3 of 6
amrita singh
इसके बाद केयर टेकर ने अमृता सिंह पर संपत्ति पर काबिज होने का आरोप लगाते हुए क्लेमेंटाउन थाने में तहरीर दी है। बाद में अमृता ने बेटी के साथ क्लेमेंटाउन थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की तहरीर की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Graphic era university
बता दें कि देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के बराबर में अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मामा मधुसूदन और अमृता सिंह के जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे विचाराधीन है। मधुसूदन कैंसर से पीड़ित थे। 22 दिसंबर को उन्हें पहले जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : AmarUjala
छह जनवरी को मधुसूदन बिम्बेट को वापस जौलीग्रांट लाया गया था। उपचार के दौरान मधुसूदन ने शनिवार अलसुबह दम तोड़ दिया था। मामा की मौत की खबर मिलने के बाद अमृता सिंह अपने बेटी अभिनेत्री सारा अली खान के साथ दिन में तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। अस्पताल से मामा के पार्थिव शरीर को अपनी सुपुर्दगी में लेकर अमृता सिंह सीधे चंद्रबनी स्थित शमशान घाट पर पहुंचीं। अंतिम संस्कार करने के बाद अमृता सिंह बेटी के साथ सीधे मामा की कोठी पर पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।