फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां होगी बिग बी की पहली साउथ फिल्म की शूटिंग, लीड रोल में टक्कर देंगे ये सुपरस्टार

Tue, 25 Dec 2018 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Dec 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan New South Movie shooting will held in uttarakhand 
amitabh bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली पहली साउथ फिल्म की शूटिंग निर्देशक टी तमिलवनन यहां करने का फैसला लिया है। बिग बी मार्च और अप्रैल माह में शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड में रहेंगे। उत्तराखंड के फिल्म निर्माता ओम प्रकाश भट्ट ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन किया है। बड़े बजट के इस मेगा प्रोजेक्ट में दक्षिण के सुपर स्टार एसजे सूर्या लीड रोल में दिखेंगे। नए साल में उत्तराखंड में आठ बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग होने जा रही है।  

Amitabh Bachchan New South Movie shooting will held in uttarakhand 
सीएम से मिलते फिल्म के डायरेक्टर

अमिताभ तमिल सिनेमा इंडस्ट्री में ‘उयारनधा मनिधन’ नामक फिल्म करने जा रहे हैं। सोमवार को फिल्म निर्माता भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उनकी ये मुलाकात उत्तराखंड में एक द्विभाषी फिल्म की शूटिंग की संभावनाओं के संबंध में थी। उनके साथ दक्षिण के सुपरस्टार एसजे सूर्या, निर्देशक टी तमिलवनन, सुजय शंकरवार और डॉ. अंजलि नौरियाल भी शामिल थे। भट्ट ने सीएम को बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को साइन किया है। ये बड़े बजट का मेगा प्रोजेक्ट है। 

Amitabh Bachchan New South Movie shooting will held in uttarakhand 
सीएम से मिलते फिल्म के डायरेक्टर

दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार एसजे सूर्या फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। यह पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन किसी भी दक्षिण भारतीय द्विभाषी फिल्म में अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड करने की इच्छा है। ये शूटिंग यहां 35 से 40 दिन तक होगी। उन्होंने राज्य सरकार से अपेक्षित सहायता करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर व उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अफसर केएस चौहान भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan New South Movie shooting will held in uttarakhand 
सीएम से मिलते फिल्म के डायरेक्टर

इस दौरान फिल्म निर्देशक टी तमिलवन और अभिनेता एसजे सूर्या ने मुख्यमंत्री को केदारनाथ प्रतिकृतियों को स्मृति चिन्ह के रूप में दिया। फिल्म निर्माता ओम प्रकाश भट्ट मराठी ब्लाक बस्टर ये रे ये  पइसा और क्राइम पेट्रोल धारावाहिक को लेकर सुर्खियों में आए। कुछ साल पहले अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल बुल एंटरटेनमेंट को काफी धूमधाम के साथ लांच किया था। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित उनकी फि ल्म मिलन टॉकीज फ रवरी 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। भट्ट राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला फिल्म के भी निर्माता है, जिसमें लूलिया वेन्टॉर मुख्य किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म मथुरा में शूट की जा रही है। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan New South Movie shooting will held in uttarakhand 
अभिषेक बच्चन

उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर काफी उत्साह है। आठ से अधिक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो सकती है। मशहूर फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन नैनीताल में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और पूजा भट्ट भी उत्तराखंड में शूटिंग के इच्छुक हैं। उत्तराखंड की लोकेशन बहुत अच्छी है। यहां लोग बहुत शांत और सहज और सहयोग करने वाले हैं। सरकार ने भी एकल खिड़की प्रणाली के जरिये फिल्म निर्माताओं को सुविधा दी है। उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में होगी, इसका फायदा राज्य को मिलेगा।
- दिलीप जावलकर, सचिव, पर्यटन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed