कपिल शर्मा के रिसेप्शन से लेकर ओशो की बायोपिक तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओशो की बायोपिक से बाहर हुए आमिर खान
पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थीं कि आमिर खान ओशो की बायोपिक करने वाले हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। एक टीवी चैनल के मुताबिक इस वेब सीरीज से आमिर खान बाहर हो गए है। दरअसल इसके पीछे वजह है आमिर खान का ज्यादा फीस मांगना। वेब सीरीज के निर्माताओं ने आमिर से इस बारे में कई बार बात भी की लेकिन आमिर झुकने को तैयार नही थे। ओशो की बायोपिक इस वेब सीरीज को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करने वाली है। जिसे शुकन बत्रा डायरेक्ट करेंगे। शकुन इससे पहले फिल्म कपूर एंड सन्स बना चुके हैं।
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक पर आए दिन कोई ना कोई मुसीबत आ रही है। अब एक बार फिर साइना की इस फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पता चला है कि साइना नेहवाल पर बन रही यह बायोपिक हाल फिलहाल में रिलीज होने वाली नहीं है। फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म के संगीत पर भी काम शुरू कर दिया था पर अब सारा मामला फिर से अटक गया है।
पढ़ें: शादी के 8 दिन बाद साइना नेहवाल के लिए आई बुरी खबर, इस एक्ट्रेस की एक गलती ने बिगाड़ दिया सब कुछ
रियलिटी शो बिग बॉस-12 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। वीकेंड का वार में सोमी खान के घर से बेघर हो जाने के बाद शो में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। इसके साथ ही इन सभी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी कड़ा हो गया है। सोमवार प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस ने शो के दौरान दीपक, सुरभि और श्रीसंथ को सीक्रेट टास्क दिया।
पढ़ें: बिग बॉस ने दीपक और सुरभि को दिया सीक्रेट टास्क, दीपिका कक्कड़ के छलक गए आंसू
'उरी' का पहला गाना रिलीज
एक्टर विक्की कौशल की आने वाली फिल्म उरी इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड है। विक्की कौशल ने फिल्म में भारतीय सैनिक का किरदार निभाया है। पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज के बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले गाने का नाम 'छल्ला' है। इस गाने को रोमी, हरिहरन, शाश्वत सचदेव ने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है।
पढ़ें: विक्की कौशल का फौजी अंदाज जीत लेगा दिल, रिलीज हुआ 'उरी' का पहला गाना