फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangotri Dham: जयकारों से गूंजा मां गंगा का धाम, कपाट बंद होने पर पहुंचे हजारों तीर्थयात्री, तस्वीरें

Wed, 26 Oct 2022 05:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2022: Pilgrims Huge Crowd during Gangotri Dham Kapat Closed Today Photos
गंगोत्री के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

अन्नकूट के पावन पर्व पर बुधवार को दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।



बुधवार को मां गंगा की डोली यात्रा मार्कंडेय पुरी स्थित चंडी देवी के मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। गुरुवार को मां गंगा की भोगमूर्ति मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित की जाएगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन व पूजा अर्चना मुखबा में ही कर सकेंगे। 

Char Dham Yatra 2022: कल बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, विधि विधान के साथ सभामंडप में विराजमान हुई बाबा की डोली

कपाट बंदी के दौरान धाम मे माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान धाम में करीब दो हजार श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा अर्चना के दौरान गंगा मां के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में डोली के साथ भी गए। 

Char dham yatra 2022: Pilgrims Huge Crowd during Gangotri Dham Kapat Closed Today Photos
गंगोत्री धाम के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह से ही कपाट बंदी की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। कपाट बंदी से पूर्व विशेष पूजा अर्चना के साथ गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल ने यहां मां गंगा की भोग मूर्ति का शृंगार किया। तय मुहूर्त में दोपहर 12.01 बजे मंदिर के भीतर अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 

Char dham yatra 2022: Pilgrims Huge Crowd during Gangotri Dham Kapat Closed Today Photos
गंगोत्री के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

12.05 बजे सेना के बैंड व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अगुवाई में मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री से मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना किया गुरुवार को भोग मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा अर्चना मुखबा में ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2022: Pilgrims Huge Crowd during Gangotri Dham Kapat Closed Today Photos
गंगोत्री के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। पिछले दो वर्षों से कारोना काल के चलते तीर्थयात्रियों की संख्या कम हुई थी। इस बार गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे। जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। दोनों धामों में कुल 1110086 तीर्थयात्री पहुंचे। यह आंकड़ा 25 अक्तूबर तक का है। 

विज्ञापन
Char dham yatra 2022: Pilgrims Huge Crowd during Gangotri Dham Kapat Closed Today Photos
गंगोत्री के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

इस बार पुलिस शीतकाल के दौरान धामों में रहने वालों की पूरी जानकारी अपने पास रखेगी। इसके लिए रजिस्टर तैयार किए गए हैं। धामों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी रवाना किए गए हैं। शीतकाल के दौरान 28 से अधिक पुलिसकर्मी धामों में तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए अलाव, राशन, मेडिकल किट आदि की भी व्यवस्था की गई है। सीओ अनुज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उक्त पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed